Real vs Fake: कहीं आपकी थाली में तो नहीं पहुंच रहा नकली राजमा? खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

Real Rajma Identify: राजमा अपने स्वाद और खुशबू के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब इसमें भी मिलावट की जाने लगी है. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि असली या नकली राजमा कैसा दिखता है और इसकी पहचान कैसे की जा सकती है.

how to identify fake rajma

क्या राजमा भी नकली हो सकते हैं? Image Credit- Freepik

राजमा-चावल भारतीय घरों की पसंदीदा डिश में शामिल है. स्वाद के साथ-साथ राजमा प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों का स्रोत भी माना जाता है, लेकिन बाजार से राजमा खरीदते समय उसकी क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है. खराब क्वालिटी, पुराना या गलत तरीके से स्टोर किया गया राजमा खाने का स्वाद बिगड़ने के साथ पेट से जुड़ी परेशानी भी पैदा कर सकता है. इसलिए सिर्फ रंग या फिर शेप के आधार पर राजमा नहीं खरीदना चाहिए. खरीदारी के समय कुछ बातों पर ध्यान देकर खराब या खुशबू दानों से बचा जा सकता है. इसके अलावा, राजमा में एक तरह का बीज मिलाया जाता है, जो दिखने में बिल्कुल राजमा की तरह होता है लेकिन असल में फली का सूखा बीज होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

राजमा खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान | How To Identify Real Rajma

दानों का रंग और शेप पर ध्यान देना 

राजमा की अलग-अलग किस्मों का रंग और आकार अलग हो सकता है. हालांकि, ज्यादातर राजमा का साइज किडनी के शेप का होता है. इसलिए सिर्फ गहरे या हल्के रंग को देखकर उसे नकली नहीं कहा जा सकता. फिर भी खरीदते समय ऐसे पैकेट या दाने चुनें जिनमें रंग काफी हद तक एक जैसा हो और दाने नॉर्मल साइज के हों. अगर बहुत ज्यादा टूटे हुए, सिकुड़े या फिर छोटे-बड़े दिखने वाले दाने हैं तो ऐसा राजमा खरीदने से बचना बेहतर है. 

पैकेट वाला राजमा ही खरीदें 

अगर आप खुला हुआ राजमा खरीदते हैं तो इसमें कई तरह की मिलावट की जा सकती है. इसलिए FSSAI ने बताया है कि पैकेट वाला राजमा खुले राजमा से सही होता है. इसमें लाइसेंस नंबर,  पैकिंग की तारीख या बेस्ट बिफोर जैसी जानकारी दी गई होती है. हालांकि, पैकेट वाला राजमा थोड़ा महंगा होता है, लेकिन यह राजमा बेस्ट रहता है. 

विज्ञापन

वैक्स या ऑयल की मिलावट करना

राजमा दिखने में बहुत ही चमकदार लगे तो हो सकता है इसमें वैक्स या ऑयल की मिलावट की जा सकती है. इसलिए इस चीज का टेस्ट जरूर करें, जिसके लिए गुनगुने पानी में 15 मिनट के लिए भिगोएं. अगर पानी तुरंत चमकीला लाल या गहरा गुलाबी हो जाए तो समझें कि रंग की मिलावट की गई है. 

रुई से करें टेस्ट

रुई यानी कॉटन का भी टेस्ट कर सकते हैं. आपको सूखे राजमा और गीली रूई से रगड़कर देखें. अगर रूई पर लाल या गुलाबी रंग का निशान आ जाए तो राजमा मिलावटी है. अगर रुई पर रंग नहीं आ रहा है तो राजमा मिलावटी नहीं है. आप यह राजमा खरीद सकते हैं, लेकिन पैकेट वाला खरीदना बेस्ट हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ