Urinary Incontinence: छींकते, खांसते या कूदते समय निकल आता है पेशाब? जानें कारण, लक्षण और बचाव

Urinary Incontinence: अगर आप भी यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।  

Urinary Incontinence

Urinary Incontinence

विज्ञापन
विज्ञापन

यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस का कारण

महिलाओं में ये बीमारी उम्र बढ़ने के साथ कॉमन हो जाती है। ज्यादातर महिलाओं में 30 से 35 की उम्र के बाद नजर आती है। कई बार बच्चे की डिलीवरी के बाद कई महिलाओं के शरीर के निचले हिस्से के मसल्स कमजोर हो जाते हैं, क्योंकि बच्चे को जन्म देने में नीचे के मसल्स ज्यादा स्ट्रेच होते हैं। ऐसा अक्सर तब देखा जाता है, जब कोई महिला काफी पतली हो और पैदा हुआ बच्चा काफी हेल्दी हो, तो इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मोटापा और डायबिटीज की वजह से भी ये परेशानी हो सकती है।

यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस के लक्षण

1. बार-बार पेशाब आना।

विज्ञापन

2. कूदने,हंसने, खांसने या छींकने पर अचानक पेशाब निकलना।

3. त्वचा पर जलन महसूस होना।

विज्ञापन

यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस से बचाव

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज यूरिन लीक को कम करने में करने में मदद कर सकती है। इसे सही तरीके से करना और इसमें शॉर्ट स्क्वीज और लॉन्ग स्क्वीज शामिल करना जरूरी हो जाता है। अगर आप खुद को इस परेशानी से दूर रखना चाहते हैं, तो रोज इस एक्सरसाइज रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपको पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ