Umang 2023: शनिवार रात मुंबई में उमंग अवॉर्ड का आयोजन किया गया था। इस इवेंट के दौरान बड़े-बड़े सेलेब्स अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में दिखाई दिए। जिसके बाद उन सेलिब्रिटीज के लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। इस इवेंट में केवल बॉलीवुड के सितारे ही नहीं बल्कि बिजनेसमैन, सोशल वर्कर और पॉलिटिकल लीडर भी शामिल थे।
इस इवेंट में सबके भाईजान सलमान खान, रणबीर कपूर, सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी जैसे बड़े सितारें काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए। आइए जानते हैं, किसने क्या लुक कैरी किया था। जिन्हें आप भी New Year पार्टी या किसी अन्य इवेंट में ट्राई कर सकते हैं।
Umang 2023 में दिखा इन बड़े सितारों का स्टाइलिश लुक:-
शाहरुख खान (Shahrukh Khan)
सुपरस्टार शाहरुख खान इवेंट में काफी हैंडसम लग रहे थे, उन्होंने सफेद शर्ट के ऊपर काला सूट पहना हुआ था जिसे उन्होंने काफी अच्छे तरीके से स्टाइल किया था। हालांकि, अभिनेता रेड कार्पेट पर नहीं दिखे। लेकिन आपको बता दें उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शेड्स से पूरा किया था।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
Umang 2023 में दीपिका नीली हाई-नेक बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने मेकअप को हेवी रखा और अपने बालों को जूड़े में बांध रखा था। उन्होंने सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपने देसी लुक से पछाड़ दिया। उनकी खूबसूरती को देख कर लोगों की नजरें उनपर से हट ही नहीं रही थी।
अरबाज खान (Arbaaz Khan)
इस इवेंट में अरबाज खान भी नजर आए। अरबाज की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी करने की अफवाहों के बीच, अरबाज को देखकर पैपराजी उत्साह से भर गए और उनसे शादी के बारे में पूछने लगे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अभिनेता ने वाइट कलर की शर्ट के ऊपर ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था, उन्होंने पूरे लुक को ब्लैक शूज और सिंपल ब्लैक बेल्ट के साथ पूरा किया।
कियारा आडवाणी (Kiara Advani)
उमंग 2023 इवेंट में कियारा आडवाणी ब्लैक कलर की साड़ी में दिखाई दी। उन्होंने गोल्डन जूलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। इसके साथ ही बैकलेस ब्लाउज ने उनके लुक में चार चांद ही लगा दिए।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
5 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
8 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
10 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
10 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
13 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
14 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
16 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines