Sprouted Potatoes Side Effects: आलू एक ऐसी सब्जी है, जो लगभग सभी को पसंद होता है। खास कर के आलू का पराठा। ज्यादातर लोग इसे अन्य सब्जियों के साथ खाना मिलकर खाते हैं। यही वजह है कि ये लगभग सभी के घरों में ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में कई बार घर में रखे-रखे इन आलू में अंकुर आने लगते हैं। इसके बाद भी लोग इनका इस्तेमाल खाने में करते हैं। आइए यहां जानते हैं कि अंकुर वाले आलू खाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
अंकुरित आलू के नुकसान
अंकुरित आलू को खाने से आपकी सेहत के लिए काफी नुकसान पहुंच सकता है। ये न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है, बल्कि फूड पॉइजनिंग का भी खतरा भी बढ़ सकता है। नेशनल कैपिटल प्वाइजन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, नेचुरल तौर पर आलू में दो जहरीले पदार्थ सोलानिन और कैकोनिन पाए जाते हैं। शुरुआत में आलू में इसकी मात्रा काफी कम होती है, लेकिन बाद में जैसे-जैसे ये आलू अंकुरित होने लगते हैं वैसे-वैसे इसमें दोनों जहरीले तत्वों की मात्रा में बढ़ जाती है। इसलिए आप इसे खाने से बचे नहीं, तो किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट
फूड प्वाइजनिंग का खतरा
अंकुरित आलू का लगातार सेवन करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। अंकुरित होने पर आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट स्टार्च शुगर में बदल जाता है। इसके बाद जब आप इसे खाते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। साथ ही ब्लड शुगर के मरीजों के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा अंकुरित आलू डाइजेशन सिस्टम को भी काफी नुकसान पहुंचाता है। इतना ही नहीं, अंकुरित आलू शरीर में स्लो प्वाइजन की तरह काम करता है।
आलू को अंकुरित होने से कैसे बचाएं
1. आलू को घर में कभी भी नमी वाले जगह पर न रखें, हो सके तो इसे धूप में सुखाकर ही स्टोर करें।
2. इस बात का ध्यान रखें कि आलू को हमेशा पेपर बैग या सूती बैग में ही स्टोर करें।
3. आलू को हमेशा ठंडी, हवादार और अंधेरे वाली जगहों पर ही रखें।
4. आलू और प्याज को एक साथ रखने से बचें।
5. घर के अंदर रखे आलू को सूरज की रोशनी से बचाकर रखें, ताकि वह अंकुरित ना हो सके।
ये भी पढ़ें- इन दो महीनों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत हो जाएगी खराबऐसे करें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
2 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
6 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
21 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
21 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
23 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines