हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Skin Care Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं इन दो सब्जियों का शॉट, आसान है रेसिपी

Skin Care Tips: जिस तरह आप अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट लेते हैं, उसी तरह स्किन को हेल्दी रखने के लिए भी सही डाइट की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि किस तरह आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आंवला और चुकंदर शॉट तैयार कर सकते हैं?

विज्ञापन
Skin Care Tips

Skin Care Tips: हर कोई चाहता है की उनकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहें और इसके लिए वह नेचुरल तरीका अपनाना चाहते हैं। ऐसे में इसके लिए आप आंवला और चुकंदर को अपनी स्किन केयर रुटीन में शामिल कर सकते हैं। ये दोनों ही विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इन दोनों को मिलाकर आप घर पर ही शॉट तैयार कर सकते हैं। ये शॉट आपकी स्किन को अंदर से बाहर तक हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि…

सामग्री

आंवला-  2-3 आंवला बेरीज

ताजा चुकंदर- 1 चुकंदर

विज्ञापन

ताजा नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

अदरक-  एक छोटा टुकड़ा

विज्ञापन

शहद- 1 चम्मच

पानी- 1/4 कप

विज्ञापन

काली मिर्च- एक चुटकी

ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका

विज्ञापन

बनाने की विधि

1. सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धो लें।

2. चुकंदर को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

विज्ञापन

3. इसके बाद आंवले को भी अच्छे से धो लें और बीज निकालकर काट लें।

4. अब अदरक को भी छीलकर काट लें।

विज्ञापन

5. इसके बाद नींबू का रस निचोड़ कर रख लें।

6. अब कटे हुए चुकंदर, आंवला अदरक और नींबू के रस को ब्लेंडर या जूसर में डालें।

विज्ञापन

7. इसमें पीनी डालकर पीस लें आप अपनी पसंद के हिसाब से पानी की मात्रा को एडजस्ट कर सकते हैं।

8. अगर आपको अपना शॉट ज्यादा गाढ़ा चाहिए, तो कम पानी का इस्तेमाल करें।

9. इसके बाद जब आपका पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे छन्नी की मदद से छान लें।

10. अब आपका शॉट बनकर तैयार है इसे आप हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola