Lehsun Chutney Recipe: लहसुन की चटनी में मिलेगा राजस्थान का स्वाद! जानें आसान विधि

Lehsun Chutney Recipe: अगर राजस्थान की स्पेशल लहसुन की चटनी बनाना चाहते हैं, तो यहां पर इसके आसान विधि दी गई है। इस रेसिपी की मदद से आप टेस्टी और हेल्दी लहसुन की चटनी तैयार कर सकते हैं।

Lehsun Chutney Recipe

Lehsun Chutney Recipe

Lehsun Chutney Recipe: लहसुन की चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका चटपटा और तीखा स्वाद कई लोगों को पसंद आता है। हमारे देश में लोग चटनी को इतना पसंद करते हैं कि अपनी थाली में कई तरह की चटनी को शामिल करते हैं। आमतौर पर कई लोगों को टमाटर और हरी मिर्च की चटनी काफी पसंद आती है, लेकिन क्या आपने कभी राजस्थान की स्पेशल लहसुन की चटनी का टेस्ट चखा है? आइए जानते हैं लहसुन की चटनी बनाने की आसान रेसिपी।

विज्ञापन

चटनी बनाने के लिए सामग्री

1.10 से 12 लहसुन की कलियां

विज्ञापन

2.4 से 5 सूखी लाल मिर्च

3.1 चम्मच जीरा

विज्ञापन

4.1 टमाटर

5.2 से 3 बड़े चम्मच तेल

विज्ञापन

6.1 चम्मच धनिया के बीज

7.½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

विज्ञापन

8.1 चम्मच नींबू का रस

9.नमक स्वादानुसार

विज्ञापन

चटनी बनाने की विधि

1.सबसे पहले लहसुन की कलियों को अच्छे से छीन  लें।

विज्ञापन

2.दूसरी तरफ आप चाहे तो सूखी लाल मिर्च को नरम करने के लिए 10 से 15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें।

3.अब एक पैन को मध्य आंच पर गर्म कर लें और इसमें जरा और धनिया को भून लें।

विज्ञापन

4.इसके बाद इन्हें ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद ग्राइंडर में मोटा पाउडर बना लें।

5.अब पैन में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन की कलियां डालें और सुनहरा होने तक भून लें।

विज्ञापन

6.इसके बाद भीगी हुई लाल मिर्च और कटा हुआ टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर नरम न हो जाएं और तेल अलग न होने लगें।

7.अब भुना हुआ जीरा और धनिया पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर इसमें  डालें। सभी को अच्छी तरह मिलाएं और 1 से 2 मिनट तक पकाएं।

विज्ञापन

8.फिर इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर सभी चीजों को फूड प्रोसेसर या ब्लेंडर की मदद इसका पेस्ट बना लें।  अगर जरूरी हो तो आप इसमें थोड़ा पानी या तेल मिला सकते हैं।

9.अब आपकी राजस्थान स्पेशल लहसुन की चटनी तैयार है।
आप इसे बाजरे की रोटी, दाल बाटी, पराठे या पकोड़े के साथ सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ