क्या आप भी अपने फोन के पीले ट्रांसपेरेंट कवर को चमकाना चाहते हैं? अपनाएं ये आसान Tips और देखें कमाल

अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि उनके फोन के ट्रांसपेरेंट कवर बहुत जल्दी पीले पड़ जाते हैं. यह पीलापन इतना जिद्दी होता है कि पानी से भी साफ नहीं होता. लेकिन कुछ आसान टिप्स को अगर अपनाया जाएं तो पीले कवर को पहले जैसा नया किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

How To Clean Yellow Transparent

मोबाइल के पीले बैक कवर को कैसे साफ करें?

Peele Transparent Cover ko Kaise Saaf Karen: कई मोबाइल कंपनियां अपने फोन के साथ कवर भी देती है, जिनमें ज्यादातर ट्रांसपेरेंट होते हैं. वहीं, कई लोग ट्रांसपेरेंट कवर मार्केट से खरीदकर फोन पर लगाते हैं, ताकि उनके फोन का लुक सब देखें. लेकिन मुश्किल तब होती है, जब कुछ ही दिनों के बाद सफेद, चमकता फोन कवर पीला होने लग जाता है. इससे न सिर्फ फोन का लुक खराब होता है, बल्कि कवर हटाने पर फोन की सुरक्षा भी कम हो जाती है. हालांकि, कुछ आसान टिप्स से कवर का यह पीला पन आसानी से हटाया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों ट्रांसपेरेंट कवर पीले हो जाते हैं?

सिलिकॉन या टीपीयू (थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन) से बने ये ट्रांसपेरेंट फोन कवर मुख्य रूप से ऑक्सीकरण (Oxidation) के कारण पीले हो जाते हैं. जो सूरज की पराबैंगनी (UV) किरणों, गर्मी, त्वचा के तेल व पसीने के संपर्क में आने से होता है.

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
  • फोन का कवर चमकाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको थोड़े से पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाना होगा.
  • इस मिश्रण से एक पेस्ट बन जाएगा, जिसे आपको अपने फोन के बैक कवर पर किसी पुराने ब्रश की मदद से लगाना है.
  • कवर पर पेस्ट लगाने के बाद उसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें.

विनेगर और बेकिंग सोडा भी कारगर

  • आप कवर के जिद्दी पीले रंग को निकालने के लिए विनेगर और बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ट्रिक से भी आपका फोन का बैक कवर चमक जाएगा.
  • इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी बाउल में विनेगर और बेगिंर सोडा लें और दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें.
  • मिक्स होने के बाद दोनों के घोल में फोन कवर को 30-35 मिनट के लिए डुबाकर अंदर छोड़ दें.
  • वक्त पूरा होने के बाद कवर को बाहर निकाल लें और अच्छे से धो लें. इस घोल की मदद से जिद्दी पीला रंग जल्दी से निकल जाएगा.

यह भी पढ़ें: रूखे-सूखे बालों में जान भर देगा ये होममेड हेयर सीरम, सिर्फ 2 चीजों से पाएं मजबूत, घने और चमकदार बाल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ