Kitchen Tips: आखिर क्यों जल्दी सड़ जाते हैं आलू? किचन में स्टोर करने से पहले इन 4 बातों का रखें खयाल

Aloo Storing Tips:आलू को धोकर बिल्कुल भी स्टोर ना करें. ऐसा करने से आलू बहुत ही जल्दी सड़ने लगते हैं, क्योंकि इसमें पानी जमा होने लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि धुले हुए आलुओं में नमी रह जाती है और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है.

Aloo Storing Tips

आलू जल्दी सड़ने के कारण. Image Credit- Freepik

Aloo Storing Tips: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. लोग इसे सब्जी के साथ बनाते हैं या स्नैक्स के तौर पर खाते हैं. इसलिए कई लोग ढेर सारे आलू खरीदकर रख लेते हैं. कुछ लोग पूरा बोरा उठाकर ले आते हैं. ऐसे आलू बहुत ही सस्ते पड़ जाते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद सड़ने लगते हैं. ठीक से ना रखने की वजह से बदबू आना शुरू हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यहां पर हम आपके साथ आलू को स्टोर करने के आसान टिप्स साझा कर रहे हैं. इन टिप्स की मदद से आप आलू को कई महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू जल्दी सड़ने के कारण

  • ज्यादा नमी होना 
  • हवा वाली जगह पर ना रखना 
  • गलत जगह पर स्टोर करना
  • सड़ा आलू ना निकालना 

किन बातों का रखें खयाल 

  • आलू को धोकर बिल्कुल भी स्टोर ना करें. ऐसा करने से आलू बहुत ही जल्दी सड़ने लगते हैं, क्योंकि इसमें पानी जमा होने लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि धुले हुए आलुओं में नमी रह जाती है और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आलू पर मिट्टी लगी हो, तो उन्हें सूखे कपड़े या ब्रश से साफ करें. 
  • आलू को प्याज के साथ कभी भी ना रखें. अक्सर लोग आलू को प्याज वाली टोकरी में ही रख देते हैं. इससे प्याज से निकलने वाली गैस आलू को जल्दी सड़ा देती है और उनमें अंकुर निकलने लगते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप अलग-अलग टोकरी में प्याज या आलू रखें या बैग में रखें और थोड़ा फासला बनाकर रखें।
  • अगर आप बैग में रखने की सोच रहे हैं तो आपको हवा पास होने वाला बैग का चुनाव करना होगा. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आलू में हवा ना लगने की वजह से यह सड़ने लगेंगे. बेहतर होगा कि आप आलू को जूट बैग, कपड़े के थैले या छेद वाली टोकरी में रखें, ताकि हवा आसानी से लगती रहे. 
  • आलू को कभी भी धूप में ना रखें. ऐसा करने से आलू हरे पड़ जाते हैं और उनमें सोलेनिन नाम का तत्व बढ़ जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. वहीं फ्रिज में रखने से आलू का स्वाद बदल जाता है और पकने पर वे मीठे लगने लगते हैं. इसलिए आप किसी सूखी जगह आलू को रखें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर कोई आलू सड़ने लगे तो उसे तुरंत अलग कर दें.
  • अखबार या सूखे कपड़े में लपेटकर रखें. ऐसा करने से नमी कंट्रोल में रहती है. 
  • ज्यादा मात्रा में आलू खरीदना बेकार है आप जरूरत के हिसाब से ही आलू खरीदें. 

इसे भी पढ़ें- Happy Valentine’s Day 2026: प्यार के दिन की शुरुआत कैसे हुई, जानिए संत वेलेंटाइन की हैरान कर देने वाली कहानी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ