Valentine's Day पर सुंदर दिखने के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड फेस मास्क, सिर्फ 10 दिनों में दिखेगा फर्क

Homemade Face Mask: अगर आपको 14 फरवरी के दिन सुंदर दिखना है तो अभी से ध्यान देना शुरू कर दें. हम आपको ऐसे होममेड फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें लगातार 15 दिन तक इस्तेमाल करने से चेहरे का कालापन कम हो जाएगा और अलग ग्लो मिलेगा.  

Homemade Face Mask For Glowing Skin

वैलेंटाइन डे के लिए होममेड फेस मास्क- Image Credit- News24

Homemade Face Mask For Glowing Skin: फरवरी के महीने को मोहब्बत का महीना भी कहा जाता है. इस दौरान ना जाने कितने दिल जुड़ते हैं और लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए वैलेंटाइन डे का इंतजार करते हैं. इसलिए कुछ लोग पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देते हैं, खासतौर से महिलाएं. महिलाएं अपने लुक को और सुंदर दिखाने या चेहरे पर ग्लो लाने के बारे में सोचती हैं और तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. अगर आप भी चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए प्रोडक्ट्स तलाश रही हैं तो आपको मार्केट से खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर नेचुरल तरीके से होममेड मास्क तैयार कर सकती हैं. बस आपको 15 दिन तक इन्हें अपने रूटीन में शामिल करना होगा, क्योंकि नेचुरल चीजों का असर थोड़ी देर से होता है. खास बात यह है कि इन्हें इस्तेमाल करने से आपको कोई नुकसान नहीं होगा.   

विज्ञापन
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे के लिए स्किन केयर रूटीन | Homemade Face Mask For Valentines Day 

फेस मास्क नंबर 1

आप बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह चेहरे की अंदर से सफाई करता है. अगर आप इसका इस्तेमाल लगातार 10 दिनों तक करेंगे तो आपको बहुत ही फायदा होगा. 

सामग्री 

  • बेसन- 1 चम्मच
  • हल्दी- चुटकी भर
  • दूध- 1 चम्मच
  • गुलाब जल- आधा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
  • फिर एक कटोरी में बेसन को छानें और हल्दी डालकर मिलाएं.
  • दूध और गुलाब जल डालकर स्मूथ पेस्ट बनाकर इस्तेमाल करें.

फेस मास्क नंबर 2

आप शहद और नींबू को मिलाकर भी फेस मास्क तैयार कर सकते हैं. शहद चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और नींबू स्किन का रूखापन दूर करने का काम करता है. 

विज्ञापन

सामग्री 

  • शहद- 1 चम्मच
  • नींबू का रस- 2 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
  • फिर एक कटोरी में शहद और नींबू का रस मिलाकर रखें.
  • अब चेहरे पर लगभग 15 मिनट तक लगाएं और हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें.  

होममेड मास्क इस्तेमाल करने के फायदे

  • चेहरे को ग्लो मिलना 
  • कालापन दूर होना 
  • चेहरे का रूखापन कम होना 
  • मुंहासे कम होना 
  • डार्क सर्कल पर फर्क पड़ना 

इन बातों का रखें ध्यान

  • फेस मास्क लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें.  
  • इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में लगभग तीन बार करें.  
  • फेस मास्क के अलावा अच्छी डाइट लें और खूब पानी पिएं.
  • बाहर के ज्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बचें.  

इसे भी पढ़ें- रूखे-सूखे बालों में जान भर देगा ये होममेड हेयर सीरम, सिर्फ 2 चीजों से पाएं मजबूत, घने और चमकदार बाल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ