रूखे-सूखे बालों में जान भर देगा ये होममेड हेयर सीरम, सिर्फ 2 चीजों से पाएं मजबूत, घने और चमकदार बाल

How To Make Hair Strong: क्या आपके बाल भी वक्त से पहले झड़ रहे हैं और बहुत रूखे-सूखे हो गए हैं? इस स्टोरी में हम आपको होममेड हेयर सीरम (Homemade Hair Serum) के बारे में बताएंगे, जिसे बनाना बहुत आसान है और फायदे एक नहीं अनेक हैं. आइए जानते हैं.

How To Make Hair Healthy

बालों को मजबूत करने के टिप्स.

आजकल गलत खानपान, तनाव और केमिकल प्रोडक्ट्स (Hair Products) के कारण बाल रूखे, कमजोर और झड़ने लगते हैं. ऐसे में लोग महंगे सीरम और ट्रीटमेंट्स (Hair Treatment) पर पैसा खर्च करते हैं. लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी कई बार मनचाहा नतीजा नहीं मिलता. अगर आप भी बालों के झड़ने, पतलेपन और ड्रायनेस से परेशान हैं, तो हम आपको एक आसान घरेलू हेयर सीरम के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. यह नुस्खा पूरी तरह प्राकृतिक है और इसे घर पर मौजूद साधारण चीजों से आसानी से तैयार किया जा सकता है, जो बालों को पोषण और मजबूती देने में मददगार साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे तैयार होगा आपके बालों के लिए यह वरदान सीरम.

विज्ञापन
विज्ञापन

नेचुरल सीरम कैसे करेगा बालों को मजबूत?

आयुर्वेद में बालों को लेकर कई प्रभावी उपाय बताए हैं, जो बालों को नेचुरली मजबूत, घने और चमकदार बना सकते हैं. इन्हीं उपायों में से एक उपाय के बारे में हम इस स्टोरी में बात करेंगे और आपको बताएंगे कि आप घर बैठे कैसे इस नेचुरल सीरम (Natural Hair Serum) को तैयार कर सकते हैं? और कैसे यह बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

घर पर ऐसे बनाएं हेयर सीरम

विज्ञापन
  • इस सीरम को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें लगभग हर किचन में मिल जाती हैं.
  • इसे बनाने के लिए 3 छोटे प्याज, 1 चम्मच चाय की पत्ती और 1 गिलास पानी लें.
  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर चाय की पत्ती उबालें. जब पानी का रंग गाढ़ा हो जाए, तब छिले और कटे हुए प्याज डाल को उसमें डाल दें.
  • फिर इसे धीमी आंच पर करीब 15 मिनट तक पकने दें.
  • वक्त बीत जाने के बाद गैस बंद कर दे और मिश्रण ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
  • मिश्रण ठंडा हो जाए, तो उसे छान लें और किसी साफ स्प्रे बोतल में भर लें.
  • इस तरह आपका नेचुरल हेयर सीरम तैयार हो जाएगा.

कैसे और कब लगाएं यह नेचुरल सीरम?

  • रात को बालों में हल्का तेल लगाकर अगली सुबह इस सीरम को जड़ों पर स्प्रे करें.
  • अगर तेल नहीं लगाते हैं, तो बाल धोने से 30 मिनट पहले इसे अप्लाई कर सकते हैं.
  • इसे लगाने के लिए आप उंगलियों से हल्की मसाज भी करें ताकि सीरम स्कैल्प में अच्छे से पहुंचें.
  • इस सीरम को आप हफ्ते में 2 से 3 बार नियमित इस्तेमाल करें, तभी इसका असर दिखाई देगा.

सीरम लगाने से क्या फायदा मिलेगा?

विज्ञापन
  • अब आते हैं, इस सीरम को लगाने से आपको बालों को क्या फायदा मिलेगा? बता दें कि:
  • प्याज ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ में मदद करता है.
  • चाय की पत्ती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को मजबूत बनाते हैं.
  • इस सीरम को लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और जड़ें मजबूत होती हैं. साथ ही, रूखे और बेजान बालों में नैचुरल चमक आती है.
  • नियमित सीरम लगाने से समय के साथ बाल घने, मुलायम और हेल्दी हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बालकनी में चाहिए पिंक कलर के फूल? रौनक बढ़ाने के लिए लगाएं गुलाबी फूलों वाले ये 3 खूबसूरत पौधे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ