Dinner Recipe: डिनर में ढाबा स्टाइल दाल मखनी कैसे बनाएं? यहां जानिए किन सामग्रियों को डालने से आएगा एकदम देसी स्वाद

Dal Makhani Kaise Banaye: अगर आप डिनर में कुछ अच्छा बनाने की सोच रहे हैं तो ढाबा स्टाइल दाल मखनी बनाने का आइडिया अच्छा हो सकता है. हमारी बताई गई रेसिपी से आप बोरिंग दाल को भी देसी टच दे सकते हैं. बस आपको दाल बनाने के लिए ढाबे का स्टाइल पता होना चाहिए.

Dal makhani

दाल मखनी रेसिपी- Image Credit- News24

विज्ञापन

Dal Makhani Recipe: रात का खाना हल्का होने के साथ-साथ स्वाद से भरपूर भी होना चाहिए. ऐसे में अगर आपका कुछ रिच, क्रीमी और देसी स्टाइल खाने का मन कर रहा है, तो ढाबा स्टाइल दाल मखनी एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी खास खुशबू और मलाईदार स्वाद हर किसी को पसंद आता है. अच्छी बात यह है कि होटल या ढाबे पर मिलने वाली दाल मखनी आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं, ताकि एक बार खाने के बाद पूरा परिवार दोबारा इसकी फरमाइश जरूर करे. बता दें इसे बनाना बहुत ही आसान है, जिसके लिए आपको खास सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी. हालांकि, ये सारी सामग्रियां आसानी से घर पर मिल जाएंगी, जिसे डालने से दाल में अलग ही खुशबू आएगी. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं ढाबा स्टाइल दाल मखनी बनाने का आसान तरीका क्या है.

इसे भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी गार्लिक बेसन चीला, स्वाद और सेहत में परफेक्ट

विज्ञापन

ढाबा स्टाइल दाल मखनी की रेसिपी

सामग्री

  • साबुत उड़द की दाल- 1 कप
  • राजमा- 3 चम्मच
  • मक्खन- 4 चम्मच
  • प्याज- 2
  • देसी घी- 3 चम्मच
  • टमाटर- आधा कप
  • दही- आधा कप
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 2 चम्मच
  • हरी मिर्च- 3
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • क्रीम- 3 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • कसूरी मेथी- आधा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें और एक रात पहले ही दाल और राजमा भिगोकर रख दें. वहीं, कुकर में पानी और नमक डालकर दाल को लगभग 6 सीटी आने तक पकाएं. इसके साथ राजमा डाले जा सकते हैं.
  • अब एक कड़ाही में देसी घी और मक्खन डालें. प्याज काटकर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और हरी मिर्च डालकर पकाएं. फिर टमाटर की प्यूरी डालकर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग ना हो जाए.
  • अब इसमें उबली हुई दाल और राजमा डालें. फिर सारे मसाले डालकर लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर हल्की आंच पर पकाएं.
  • आखिर में मक्खन, क्रीम, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर 5 मिनट तक ढक्कर रख दें. बस आपकी ढाबा स्टाइल दाल मखनी बनकर तैयार है, जिसे रोटी या चावल के साथ सर्व किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: आखिर क्यों जल्दी सड़ जाते हैं आलू? किचन में स्टोर करने से पहले इन 4 बातों का रखें खयाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ