Swati Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Office Etiquettes: आज के समय में प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों की संख्या ज़्यादा है। वो कहीं न कहीं इंटरव्यू देने तो जाते ही हैं और पहले ही दिन काफी चिंता में होते हैं। अपने सुपरवाइजर और बाकी लोगों पर पॉजिटिव इम्प्रैशन छोड़ने की हर कोशिश करते हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूज़र ने अपना एक चौंका देने वाला किस्सा शेयर किया। जिसमें उसने बताया कि बाथरूम इस्तेमाल करने पर कुछ ऐसा हो गया कि नौकरी के एक दिन बाद ही उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

Office Etiquettes
एक रात पहले खूब खाना-पीना और मौज-मस्ती करना काफी उन्हें महंगा पड़ गया। ऑफिस में एंट्री के बीच यूज़र को टॉयलेट इस्तेमाल करने की ज़रूरत पड़ी। अपने हाथ धोने और टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल करने के बावजूद, बाहर निकलने से पहले उनके हाथों टॉयलेट में फ्लश करना रह गया। जब ऑफिस में काम करने वाली दूसरी महिला वहां टॉयलेट इस्तेमाल करने पहुंची तो गड़बड़ हो गई। उसके सामने उनका खराब इम्प्रैशन पड़ गया। जैसे ही उस लड़की ने फ्लश करने के लिए बटन दबाया तो पानी और ज्यादा बढ़ गया। ऑफिस मैनेजर के सामने चीज़ें खराब हो गई और उनकी गलती साफ हो गई थी।
Office Etiquettes#eMPDD pic.twitter.com/wUVgWPaS8g
— Sana Sharafat (@Sana_Shah_) February 2, 2021
इसी वजह से जॉइनिंग का पूरा प्रोसेस होने के बावजूद, व्यक्ति को ऑफिस से कोई और मैसेज नहीं आया। इससे ये साफ हो गया कि टॉयलेट में हुई उस शर्मनाक घटना की वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।
ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ऑफिस में आपको क्या-क्या चीज़ें कभी नहीं करनी चाहिए।
सफाई न रखना: सफाई न रखना बाकी लोगों पर बेकार इम्प्रैशन डाल सकता है। ज़रूरी है कि हमेशा साफ-सफाई बनाए रखें।
इन सभी गलतियों से बचकर आप ऑफिस में अपने रिलेशन्स अच्छे कर सकते हैं और साथ काम कर रहे लोगों पर भी सही छाप छोड़ सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।