Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Eid Sharbat Recipe: घर पर बनाएं पुरानी दिल्ली का स्पेशल मोहब्बत वाला शरबत, बार-बार मांगकर पिएंगे मेहमान

Eid Special Mohabbat Wala Sharbat: शरीर में ताजगी घोलने वाले इस शरबत को बनाना बेहद आसान है. आप घर पर ही कुछ ही मिनटों में मोहब्बत वाला शरबत बना सकती हैं. मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. यहां जानिए मोहब्बत का शरबत बनाने की रेसिपी.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 21, 2026 08:26
Mohabbat ka sharbat recipe
मोहब्बत का शरबत कैसे बनाएं, जानिए यहां.

Mohabbat Ka Sharbat Recipe: मोहब्बत का शरबत पुरानी दिल्ली की सड़कों पर मिलने वाला शरबत है जो खासतौर से जामा मस्जिद के पास मिलता है. इस शरबत को लोग बेहद पसंद करते हैं. इसके एक घूंट से ही शरीर में ठंडक और ताजगी दौड़ जाती है. ऐसे में तरबूज से बनने वाले इस शरबत को आप भी आसानी से घर पर बना सकते हैं. मोहब्बत का शरबत बनाने की रेसिपी एकदम आसान है और यह पीने वालों को बेहद पसंद भी आता है. ऐसे में ईद (Eid 2026) के मौके पर इस खास शरबत से आप भी सभी की वाहवाही लूट सकती हैं. यहां जानिए कैसे बनाते हैं मोहब्बत वाला शरबत.

मोहब्बत वाला शरबत बनाने की रेसिपी

सामग्री –

---विज्ञापन---

तरबूज – 1
दूध – 1 लीटर
रूह अफ्जा – 2 चम्मच
चीनी – ऑप्शनल
बर्फ – एक ट्रे

शरबत बनाने की विधि

---विज्ञापन---
  • कम बीजों वाला तरबूज लेकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • एकदम ठंडा दूध लें और उसमें रूह अफ्जा डाल दें. अगर आप रूह अफ्जा नहीं डालना चाहते हैं तो कुछ तरबूज के टुकड़े पीसरकर दूध में मिला सकते हैं.
  • अगर आप ज्यादा मीठा शरबत पीना चाहते हैं तो दूध में चीनी की चाशनी मिला सकते हैं.
  • एक ट्रे के बर्फ के टुकड़े इस दूध में मिला लें.
  • अब दूध में कटे हुए तरबूज के टुकड़े डाल दें.

बस तैयार है आपका मोहब्बत का शरबत. आप चाहे तो इसमें रैस्पबेरी जैली भी डाल सकते हैं. इससे शरबत का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है. शरबत की गार्निशिंग के लिए आप तरबूज के टुकड़े डाल सकते हैं. बहुत से लोग इस शरबत में सब्जा के बीज भी डालते हैं जिससे इसका टेक्सचर और बेहतर हो जाता है. लेकिन, आप ओथेंटिक रेसिपी को फॉलो करके भी शरबत का मजा ले सकते हैं.

मोहब्बत का शरबत पीने के फायदे

शरीर को ताजगी – मोहब्बत का शरबत ठंडा होता है और शरीर को ताजगी देता है.

दिल की सेहत – तरबूज में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत को फायदा देते हैं.

हाइड्रेशन मिलता है – शरीर को हाइड्रेटेड रखने में इस शरबत का कमाल का असर दिखता है.

स्किन को फायदा – एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते यह शरबत स्किन को भी फायदे देता है.

यह भी पढ़ें – Eidi Ideas For Kids: बच्चों को पैसे नहीं बल्कि ईदी में दें ये 7 यूनिक चीजें, देखते हैं खुश हो जाएंगे बच्चे

First published on: Mar 21, 2026 08:26 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.