किन सब्जियों का अचार नहीं बन सकता? जान लीजिए, वरना मेहनत और पैसे दोनों हो जाएंगे खराब

Not Pickling Vegetables List: यह बात आपको पता होना चाहिए कि हर सब्जी का अचार तैयार नहीं किया जा सकता. अगर आप सही सब्जियों का चुनाव नहीं करते हैं तो अचार जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए अचार बनाते समय हमेशा कम पानी वाली और सख्त सब्जियों का ही चयन करें.

Kin Sabjiyo Ka Achar Nahi Banta

किन सब्जियों का अचार नहीं बन सकता? Image Credit- Freepik

Kin Sabjiyo Ka Achar Nahi Banta: अचार के बिना भारतीय थाली बिल्कुल अधूरी है, इसलिए आपको आम, नींबू, मिर्च, गाजर जैसे कई अचार तो हर घर में आसानी से मिल जाएगा. कुछ लोग घर पर तैयार करना पसंद करते हैं, क्योंकि सही मसाले, तेल और धूप के साथ बना अचार महीनों तक स्वाद और सेहत दोनों बनाए रखता है. आप अपने हिसाब से अचार को पारंपारिक तरीके से तैयार कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर सब्जी का अचार नहीं बनाया जा सकता? कई लोग बिना जानकारी के हर तरह की सब्जी का अचार बनाने की कोशिश कर लेते हैं, लेकिन नतीजा यह होता है कि अचार जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में आपकी मेहनत के साथ-साथ पैसे भी बेकार हो जाते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप किन सब्जियों का अचार नहीं बना सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

किन सब्जियों का अचार नहीं बन सकता?

पत्तेदार सब्जियों का अचार- हरी पत्तेदार सब्जियों का अचार बिल्कुल नहीं बन सकता. आप पालक, मेथी, सरसों जैसी पत्तेदार सब्जियों का अचार नहीं बना सकते हैं. इनमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है तो यह जल्दी सड़ने लगती हैं. अचार में फफूंदी आने का खतरा भी बढ़ जाता है.

पानी वाली सब्जियां- अचार का टेक्सचर गाढ़ा होता है और लंबे वक्त तक स्टोर करने लायक होता है. इसलिए इसे ज्यादा पानी वाली सब्जियों से नहीं बना सकते हैं जैसे लौकी, तोरी, कद्दू और खीरा आदि. ये जल्दी गल जाती हैं.   

विज्ञापन

जल्दी पकने वाली सब्जियां- बहुत नरम या जल्दी गलने वाली सब्जियों का भी अचार नहीं बनाया जा सकता जैसे टमाटर. इन सब्जियों से अचार में लिक्विड ज्यादा हो जाता है और इसका स्वाद खराब हो जाता है. अगर आप बनाकर रखना चाहें तो लंबे वक्त तक नहीं रख सकते हैं. 

कड़वी सब्जियां- कड़वी सब्जियों से अचार बनाने की गलती ना करें. कुछ सब्जियां अचार में अच्छा स्वाद नहीं देती हैं, जिससे स्वाद बिगड़ सकता है. सब्जियां मसालों के साथ मेल नहीं खाती हैं. इसलिए आप अचार बनाने के लिए अच्छी सब्जी का इस्तेमाल करें. 

विज्ञापन

किन सब्जियों का अचार बनाना सही रहता है?

आप अचार बनाने के लिए लंबे वक्त तक रखने वाली या स्वाद को स्थिर रखने वाली सब्जियों का इस्तेमाल करें. आप कच्चे आम, नींबू, गाजर, हरी मिर्च, फूलगोभी या लहसुन जैसी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें पानी कम होता है और ये मसालों के साथ अच्छे से सेट हो जाती हैं. 

अचार बनाते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • सब्जियों को खरीदने के बाद अच्छी तरह से धो लें.
  • अचार रखने के लिए कांच या सिरेमिक बर्तन का इस्तेमाल करें.
  • अचार में तेल ज्यादा डालें, ताकि अचार पूरी तरह से डूब जाए.
  • अचार बनाने के बाद धूप में रखें और सही मसालों का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- ईद पर सेवइयों को दें ब्रेक, दस्तरखान पर सजाएं ये 5 खास फ्यूजन व्यंजन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ