Milk Uses for Face Benefits: बढ़ते प्रदूषण और खराब खान-पान के कारण हमारी त्वचा भी सफर कर रही है। त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम अक्सर महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप कच्चे दूध को अपने चेहरे पर लगाकर स्किन संबंधी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
दूध में पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस जैसे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से होने वाले फायदों के बारे में।
कच्चा दूध चेहरे पर लगाने के फायदे
ग्लोइंग स्किन- कच्चे दूध को चेहरे पर लगाकर 7-8 मिनट तक मसाज करें और फिर साफ पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से स्किन ग्लो करने लगेगी।
झुर्रियां को खत्म करने में मददगार- अगर आप अपने चेहरे पर झुर्रियों से परेशान हैं तो रोजाना 10 से 15 मिनट तक कच्चे दूध से मसाज करें। ऐसा करने से झुर्रियों और एजिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
पिंपल से छुटकारा- अगर आपको हमेशा पिंपल्स होते हैं तो कोई क्रीम लगाने की बजाय कच्चा दूध लगाएं और करीब 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: बालों को धोने के लिए जान लें सही तरीका, ऐसे शैम्पू यूज करके बाल होंगे Silky और Shine!
डार्क सर्कल- डार्क सर्कल चेहरे पर दाग की तरह दिखते हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉटन की मदद से अपनी आंखों के आसपास कच्चा दूध लगाएं और इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें फिर साफ पानी से अपना चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।
टैनिंग से छुटकारा- अगर आपके चेहरे पर टैनिंग हो गया है तो रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर 7-8 मिनट तक मसाज करें, इससे टैनिंग की समस्या दूर होगी।
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 hr agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
16 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines