हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kharbuja Shake Recipe: गर्मियों के मौसम में घर पर बनाएं खरबूजा शेक, जानें आसान विधि

विज्ञापन
Kharbuja Shake Recipe

Kharbuja Shake Recipe: गर्मियों का मौसम है और खरबूजों की हर तरफ भरमार है। गर्मी में ज्यादा पानी वाले फलों या फिर पानी युक्त पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए।

इसलिए आज हम आपको खरबूजा शेक की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बेहद आसान है। साथ ही अगर आप खरबूजा शेक का सेवन करते हैं, तो ये आपको कई फायदे देता है। चलिए जान लेते हैं कैसे बनाते हैं खरबूजा शेक या फिर खरबूजा मिल्क शेक।

खरबूजा शेक या फिर खरबूजा मिल्क शेक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

खरबूजा 01 किलो, दूध 1/2 लीटर, शक्‍कर 03 बड़े चम्मच, इलायची 7-8 नग, बर्फ 01 ट्रे

विज्ञापन

खरबूजा शेक या फिर खरबूजा मिल्क शेक बनाने की विधि

खरबूजा शेक या फिर खरबूजा मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले आपको खरबूजा लेना है। इसके बाद इसे अच्छ से धो लें और फिर छील लें। इसके बाद खरबूजे का बीज निकाल कर अलग रख लें और छोटे-छोटे टुकडों में काट लें।

खूब बारीक पीसना है

विज्ञापन

इसके बाद आप इलायची लें और उसे भी अच्छे से छील लें और इलायची के बीज को बारीक पीसकर इसका पाउडर बना लें। इसके बाद अब मिक्सर में खरबूजे, शक्कर और इलायची डालकर इसे पीस लें। (ध्यान रहे इसे खूब बारीक पीसना है।)

ऐसे करें सर्व

विज्ञापन

इसके बाद इसमें ठंडा दूध डाल लें और या तो इसे अच्छे से एक बार फिर पीस लें या फिर इसे अच्छे से चला लें। इसके बाद इसमें आप चाहें तो बर्फ भी डाल सकते हैं और फिर इसे अच्छे से पीस लें। इसके बाद खरबूजा शेक तैयार है। इसे सर्विंग रिलास में निकाल लें और फिर ड्राई फ्रूट्स से सजा कर इसे सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola