हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Banana Pakoda Recipe: कुछ अलग खाने का है मन तो ट्राई करें 'केले के पकौड़े', जानें विधि

विज्ञापन
Banana Pakoda Recipe

How To Make Banana Pakoda: पकौड़ा एक ऐसी डिश है, जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। इसमें कई तरह जैसे- प्याज, बैगन, आलू, पनीर, पालक, मिर्ची और गोभी के पकोड़े होते हैं।

क्या आपने कभी केले का पकौड़ा खाया है, जी हां, केले का भी पकौड़ा बनता है, जो बेहद स्वादिष्ट होता है। साथ ही इसको खाने से कई लाभ भी मिलते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होता हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं कच्चे केले का पकौड़ा

कच्चे केले से बने पकौड़े के लिए जरूरी सामग्री

चार कच्चे केले, एक कटोरी बेसन, स्वाद के अनुसार नमक, मिर्च, एक चम्मच अमचूर पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा, जरूरत के मुताबिक पानी, तेल

विज्ञापन

ऐसे बनाएं कच्चे केले के पकौड़े (कच्चे केले के पकौड़े बनाने की विधि)

कच्चे केले के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आपको कच्चे केले लेने हैं और इनको अच्छे से धो लेना हैं। इसके बाद इनको अपने हिसाब से टुकड़ो में काट लें। इसके बाद एक बड़ा बाउल लें और फिर उसमें बेसन लें। इसके बाद बेसन में सभी मसाले जैसे- नमक, मिर्च, अमचूर पाउडर, जीरा सभी चीजों को मिक्स कर दें।

इसके बाद केले के टुकड़ो को बेसन के बैटर में जाल दें और अच्छे से मिला लें। इसके बाद एक कड़ाही लें लें और इसमें तेल डालें और इसे गर्म होने दें। इसके बाद एक-एक करके बेसन से सने टुकड़ो को कड़ाही में डालें और इन्हें तलना शुरू करें। इसके बाद जब ये अच्छे से फ्राई हो जाएं, तो इन्हें तेल से बाहर निकाल लें। इसके बाद आप इन्हें सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

केले के पकौड़े से मिलने वाले फायदे

ये तो सभी जानते हैं कि केला एक एनर्जी का पॉवरहाउस होता है। इसके सेवन से शरीर को खूब एनर्जी मिलती है। केला आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने में मदद करता है।

हालांकि केला कच्चा भी खाया जाता है और पका हुआ भी, लेकिन पकौड़े बनाने के लिए आपको कच्चे केले को लेना है। कच्चे केले में विटामिन C, विटामिन B6, मैग्नीशियम, कॉपर, पोटैशियम और मैंग्नीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल के मरीजों को फायदा मिलता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola