---विज्ञापन---

आए दिन होती है पेट में समस्या? अपने खान-पान में करें ये 5 चीजें शामिल, मिलेगा फायदा!

Healthy Diet: हमारे खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण अनेक तरह की समस्याएं होती है। इन कारणों से पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है, जिससे बहुत सी बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। लोग पेट साफ करने के लिए दवाइयों और कई तरह के चूर्ण का सेवन करते हैं। इन चीजों के सेवन […]

---खबर नीचे जारी है---

Healthy Diet: हमारे खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण अनेक तरह की समस्याएं होती है। इन कारणों से पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है, जिससे बहुत सी बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। लोग पेट साफ करने के लिए दवाइयों और कई तरह के चूर्ण का सेवन करते हैं। इन चीजों के सेवन से थोड़े समय के लिए, तो राहत मिलती है। लेकिन लंबे समय तक के लिए ठीक नहीं हैं। अगर हमे पेट में दिक्कत होती हैं तो उसके साथ पूरा दिन बेकार हो जाता हैं।

क्या आपको इसका मुख्य कारण पता हैं? पेट को साफ करने के लिए ज्यादा तनाव लेने से भी बचना चाहिए। साथ ही हेल्दी डाइट के साथ फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से पेट साफ होगा और आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा। आइए जानते हैं पेट साफ करने के कुछ नैचुरल तरीकों के बारे में बताते हैं। इससे आपके पेट की समस्या दूर हो जाएंगी।

हाइड्रेट रहें

चेन्नई में गर्म और आर्द्र मौसम के दौरान हाइड्रेटेड कैसे रहें | लेख

पेट को साफ करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर आते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। सही मात्रा में पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होने के साथ मल भी मुलायम बनता है। पानी के साथ डाइट में ऐसे फल को भी शामिल किया जा सकता है। जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो। जैसे तरबूज, पाइनएप्पल और संतरा।

---खबर नीचे जारी है---

फाइबर डाइट लें

वजन घटाने के लिए ये है फाइबर डाइट लेने का एकदम सही तरीका | What Is a High Fiber Diet In Hindi

पेट को साफ करने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। फाइबर एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा लगता है। यह मल को नरम बनाता है और पेट को हेल्दी रखता है। फाइबर युक्त आहार में साबुत अनाज, मेवे और बीज, मसूर की दाल, बादाम, चने, जई और चिया सीड्स को आहार में शामिल करें।

---खबर नीचे जारी है---

एक्सरसाइज करें

5 Minute Stretches| स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज| Mornings Mein Exercise Kaise Kare | morning standing stretches for beginners | HerZindagi

स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पेट को साफ रखने के लिए चलना या एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। एक्सरसाइज नहीं करने से पेट में कब्ज की समस्या होने के साथ पेट भी साफ नहीं होता है। एक्सरसाइज करने से शरीर फिट रहने के साथ वजन भी कंट्रोल में रहता है।

---खबर नीचे जारी है---

ज्यादा पानी पिएं

ज्यादा पानी पीने से हुई थी ब्रूस ली की मौत! जानिए पानी कैसे बन सकता है जहर और क्या है इसकी सही मात्रा - Bruce Lee died from drinking too much water

जी हां, पेट को साफ करने के लिए गर्म पानी का सेवन भी किया जा सकता है। हल्का गुनगुना पानी आंत की अंदरूनी परत को उत्तेजित करता है और मल को आगे धकेलने के लिए नीचे संकुचन पैदा करता है।

---खबर नीचे जारी है---

प्रोबायोटिक्स का सेवन करें

प्रोबायोटिक्स क्या हैं? उपयोग, लाभ, प्रकार और दुष्प्रभाव | What are Probiotics? Uses, benefits, types and side effects here | हिंदीदेसी - Hindidesi.com

पेट को साफ रखने के लिए प्रोबायोटिक्स का भी सेवन किया जा सकता हैं। इनके सेवन से आंत में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और शरीर में भोजन को पचाने में मदद करते हैं। प्रोबायोटिक्स का सेवन करने के लिए डाइट में दही, इडली और ढोकले को शमिल किया जा सकता हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 31, 2023 06:01 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola