Health Tips: सही से नहीं हो रहा पेट साफ तो सुबह-सुबह चबा लें बेल का पत्ता, आंतों की हो जाएगी सफाई, हार्ट भी रहेगा हेल्दी

Health Tips: बेल के पत्ते का सेवन करने से एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। बेलपत्र विटामिन ए, सी, बी1 और बी6 से भरपूर होता है और ये आपके पेट से लेकर दिल को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।  

Health Tips

बेलपत्र के फायदे फोटो सोर्स Freepik

Health Tips: बेलपत्र का नाम लेते ही सभी के मन में शिव को अर्पित करने वाला बेलपत्र ही आता होगा। अक्सर बेलपत्र को पूजा में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसके फल की तरह उसका पत्ता भी आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है? बेलपत्र विटामिन ए, सी, बी1 और बी6 से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम और फाइबर भी मौजूद होता है। बेलपत्र हेल्थ के लिए दवा के रूप में काम करता है। ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाते हैं, तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। इसे खाने से पेट साफ होने के साथ-साथ दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर बाबा रामदेव क्या कहते हैं?

क्या कहते हैं बाबा रामदेव?

योग गुरु बाबा रामदेव बताते हैं कि जब आप सावन के महीने में बेल के पत्ते का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में एक अच्छी खुशबू आती है। डाइजेशन सिस्टम में सुधार होता है, बीपी कंट्रोल रहता है और आप हार्ट की बीमारी से दूर रहते हैं। इसे आप कई अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे कि काढ़े के रूप में या फिर सीधे तौर पर इसे आप खाली पेट चबा भी सकते हैं।

हेल्दी डाइजेशन सिस्टम

अगर आप हर रोज सुबह बेलपत्र का सेवन करते हैं, तो इससे गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। बेलपत्र में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है। इसे खाने से पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां भी दूर होती हैं और खाना भी अच्छे से पचता है। वहीं, अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं।

हार्ट रहता है हेल्दी

अगर आपको हार्ट की बीमारी है, तो आप बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं। बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो हार्ट की बीमारी से बचाने में मदद करते हैं। दिल को मजबूत बनाने के लिए, आप हर रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

बेलपत्र का सेवन करने से पेट या हार्ट ही नहीं, बल्कि डायबिटीज की बीमारी से भी छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसे आप हर रोज सुबह खाली पेट चबाएं या फिर काढ़ा बना कर पी सकते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ