क्या ज्यादा प्रोटीन खाने से भी हो सकता है नुकसान? जानें एक्सपर्ट की राय

प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व है जिसे हम रोज अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इसे कई लोग लंच से लेकर डिनर तक की डाइट में खाना पसंद करते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है? आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Health Tips

Health Tips

प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व है जिसे हर कोई अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। शेक से लेकर दिन के हर खाने में प्रोटीन को जरूर होता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपके शरीर के लिए कितना प्रोटीन जरूरी होता है या फिर ज्यादा प्रोटीन लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रत्यक्षा भारद्वाज ने बताया कि किसी व्यक्ति को कितनी मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है, ये उसकी उम्र, एक्टिविटी, लिंग और हेल्थ पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

वहीं ,क्लीनिकल डाइटीशियन डॉ. रिधिमा खमेसरा ने कहा कि हालांकि बहुत से लोग इस बात को जानते हैं कि वयस्क के लिए प्रति किलोग्राम वजन के अनुसार 0.8 ग्राम प्रोटीन होना चाहिए, लेकिन लोग कई बार ज्यादा प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं, जो उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन-किन लोगों को ज्यादा प्रोटीन नहीं खाना चाहिए?

विज्ञापन

प्रोटीन का सेवन किसे सीमित मात्रा में करना चाहिए?

किडनी की बीमारी वाले लोग- क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) या किडनी डिसफंक्शन वाले लोगों को प्रोटीन का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। जब किडनी ठीक से काम नहीं कर रही होती है, तो उन्हें प्रोटीन मेटाबोलिज्म से वेस्ट प्रोडक्ट्स को फिल्टर करने में परेशानी हो सकती है, जिसके कारण किडनी को नुकसान पहुंचता है।

विज्ञापन

लीवर की बीमारी वाले लोग- सिरोसिस या गंभीर लीवर की बीमारी के दौरान प्रोटीन शरीर में सही से घुल नहीं पाता है। इसके कारण शरीर में टॉक्सिन का लेवल बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में प्रोटीन का सेवन सीमित करना जरूरी हो जाता है।

मेटाबोलिज्म से जुड़ी समस्या- फेनिलकीटोन्यूरिया जैसी मेटाबोलिज्म से जुड़ी समस्या वाले व्यक्तियों को प्रोटीन का सेवन कम करना चाहिए। इस दौरान शरीर कुछ अमीनो एसिड को ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाता है, जिसके कारण फेनिलकीटोन्यूरिया की समस्या बढ़ जाती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ