Handvo Recipe: नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं ये गुजराती हेल्दी डिश, जानें रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Handvo Recipe: गुजराती फूड खाना पसंद करते हैं तो आपके लिए आज हम एक खास तरह की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना बेहद आसान है। स्वाद में भी ये काफी स्वादिष्ट होता है। आप चाहें तो इसे अपने ब्रेकफास्ट में भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि हम किस गुजराती फूड की बात कर रहे हैं।
दरअसल, आज हम आपके लिए गुजराती स्पेशल डिश के तौर पर हांडवो लेकर आए हैं। एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर इसे काफी पसंद किया जाता है। इसे लौकी से बनाया जाता है जोकि स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
और पढ़िए – Breakfast Recipe: बनाना है कुछ स्पेशल? ट्राई करें पोटैटो फ्रैंकी रेसिपी
सबसे पहले एक बाउल में चने की दाल, चावल, उड़द की दाल और तूअर की दाल को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद दो से तीन पानी से इन्हें धोकर साफ करें। अब किसी बर्तन में भिगोने के लिए पानी डालकर रख दें।
लगभग 4 घंटे तक भिगने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसमें से पानी निकाल दें। इन्हें मिक्सर जार में डालकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट बनाने के लिए इसमें आधा कप दही डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस बैटर को एक बड़े बाउल में डालकर ठंडा करने के लिए रख दें। इसके बाद ये बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे सर्व कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: