Breakfast Recipe: आज के नाश्ते में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं? लेकिन क्या बनाएं जो बच्चों को काफी पसंद भी आए? तो आप पोटैटो फ्रैंकी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और ये टेस्ट में अच्छा होने के कारण बच्चों को काफी पसंद भी आ सकता है। आइए पोटैटो फ्रैंकी की रेसपी जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • गेहूं का आटा
  • मेयोनीज
  • चार उबले हुए आलू
  • एक कटा हुआ प्याज
  • हरा धनिया
  • प्रोसेस्ड चीज
  • नमक स्वादानुसार
  • दो चम्मच धनिया पाउडर
  • एक चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच चाट मसाला
  • एक चम्मच अमचूर पाउडर
  • तीन चम्मच टोमेटो सॉस
  •  एक चम्मच रेड चिल्ली सॉस
  • एक बारीक कटा हुआ टमाटर
  • एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  •  ¼ कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
  • दो चम्मच बारीक कटी हुई पत्तागोभी

Potato Frankie Recipe Method in Hindi

  1. सबसे पहले अच्छी तरह से मुलायम आटा गूंथ लें।
  2. इसके बाद आटे से नॉर्मल पराठा तवा पर सेंक कर रख लें।
  3. दूसरी ओर गैस पर कढ़ाई रखके उसमें तेल गर्म कर लें।
  4. इसमें प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।
  5. इसमें उबले हुए आलू को अच्छी तरह से मैश करके डालें।
  6. इसमें टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च को डालें।
  7. अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और चाट मसाला मिक्स करें।
  8. इसके बाद टोमेटो सॉस और रेड चिल्ली सॉस भी मिक्स कर लें।
  9. आखिर में हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।
  10. अच्छी तरह से कुछ देर तक पका लें।
  11. इसके बाद पोटैटो फ्रैंकी बनाने के लिए पराठे पर मेयोनीज लगाएं।
  12. इसमें तैयार किए गए मिक्सचर को पराठे के बीच में रख दें।
  13. साथ ही पत्तागोभी, प्याज और चीज डालकर रोल तैयार कर लें।
  14. इस तरह से स्वादिष्ट पोटैटो फ्रैंकी रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगी।

कुछ कलर फुल वेजिटेब्लस को एड करके आप इसे और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग रेसिपी बना सकते हैं जो बच्चों को काफी पसंद आ सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ