---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Winter Shopping: 250 रुपये के कपड़े पहनकर मारें 2500 वाला स्टाइल! दिल्ली के इन बाजारों में से लूटें ‘सस्ता माल’

Winter Shopping: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो सर्दियों में शॉपिंग करने के लिए आपके पास बहुत से ऑप्शन होते हैं। यहां पर सस्ते से सस्ते बाजार आपको मिल जाते हैं। विंटर शॉपिंग की इस कड़ी में आप आपके लिए ऐसे ही खास बाजार लेकर आए हैं।

---विज्ञापन---

Winter Shopping: देशभर में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। ऐसे मौसम में दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए सस्ती शॉपिंग का एक खास मौका होता है। क्योंकि यहां पर कई ऐसी बजट फ्रेंडली मार्केट मिल जाती हैं जहां से सस्ते में खरीदारी की जा सकती है। आज ऐसे ही बाजारों के बारे में बताएंगे जो विंटर सीजन में ज्यादा गुलजार रहते हैं। इसमें दिल्ली का सरोजनी नगर और लाजपत नगर मार्केट का नाम सबसे ऊपर आता है।

सरोजनी नगर मार्केट

दिल्ली में सस्ती मार्केट का नाम आते ही दिमाग में सबसे पहले सरोजिनी नगर का नाम घूम जाता है। यहां पर दिल्ली में सबसे सस्ते कपड़े खरीदे जा सकते हैं। जिनकी कीमत 10 रुपये से शुरू हो जाती है। इसके अलावा यहां पर 1000 रुपये में बहुत अच्छा वुलन का सूट सेट खरीदा जा सकता है। सरोजिनी नगर मार्केट में सर्दियों के सीजन में भीड़ बहुत बढ़ जाती है। यहां पर लॉन्ग कोट, स्वेटर, ब्लेजर, कार्डिगन 300 से 500 रुपये में खरीदे जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली के इन 5 बाजारों से खरीदें सस्ते सूट, 200 से 500 रुपये तक दाम

लाजपत नगर

राजधानी में लाजपत नगर मार्केट शादियों की शॉपिंग के लिए काफी फेमस है। विंटर सीजन आते ही शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता है, जिसके लिए यह मार्केट सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। यहां से 500 रुपये से लेकर 5 हजार तक के बेहतरीन विंटर वियर खरीदे जा सकते हैं। महंगे शोरूम से लेकर बाहर लगे कपड़ों के स्टॉल से कपड़े खरीदे जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

बाटला हाउस

दिल्ली में ओखला में बाटला हाउस मार्केट है, जहां पर काफी अफोर्डेबल प्राइस में कपड़े मिलते हैं। इसके लिए सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन जामिया मिल्लिया इस्लामिया है, यहां से उतरते ही आपको ये मार्केट दिख जाएगा। बाटला हाउस मार्केट में शादियों के लिए अच्छे महंगे कपड़े खरीदने से लेकर 500 रुपये तक की वुलन कुर्तियां और स्वेटशर्ट खरीदी जा सकती हैं।

शाहीन बाग मार्केट

बजट फ्रेंडली मार्केट में चौथा नाम आता है शाहीन बाग का, जहां पर आप अपने बजट के हिसाब से शॉपिंग कर सकते हैं। इस मार्केट में सर्दी और गर्मी दोनों ही सीजन में काफी भीड़ देखने को मिलती है। बाहर से इसको देखेंगे तो हर तरफ महंगे शोरूम दिखेंगे। वहीं, दूसरा हिस्सा इस मार्केट का ऐसा है जहां से 200 रुपये में अच्छे विंटर वियर खरीदे जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली-NCR की 5 सबसे सस्ती मार्केट, 50 रुपये में खरीदें सर्दियों के कपडे़

First published on: Dec 12, 2024 02:27 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola