Hair Care Tips: आज कल लोग अपने सफेद हुए बालों को देख कर काफी परेशान हो जाते हैं आम तौर पर 30 की उम्र में लोगों के बाल सफेद होना शुरू होते हैं। जिसके बाद ज्यादातर महिलाएं इसे हेयर कलर की मदद से छुपाना या बालों की सफेद हुई लटों को काटना पसंद करती हैं लेकिन कुछ लोग सफेद हुए बालों को प्लकर की मदद से तोड़ देते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो अब समय आ गया है कि ऐसा करना छोड़ दें वरना भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
क्या है सफेद बाल होने के कारण?
सफेद बाल उम्र बढ़ने की प्रक्रिया का ही एक हिस्सा है और ऐसा होना बिल्कुल नार्मल होता है। डॉ. बताते हैं कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है मेलेनिन और बालों के रंग के लिए रंगद्रव्य कम हो जाता है साथ ही ये भी बताया गया है कि सफेद बाल पिगमेंट की कमी के कारण होते है। पहले तो जब उम्र हो जाती थी बाल तब सफेद होते थे लेकिन अब समय बदल गया है और लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं। क्या आप जानना चाहते हैं इसके पीछे वजह क्या है? तो आइये जानते हैं इसके सभी फेक्टर्स के बारे में
धूम्रपान के कारण
अगर आपके बाल बहुत अधिक मात्रा में सफेद हो रहें हैं तो और आप हर दिन धूम्रपान करते हैं तो समझ जाइए कि सफेद बालों के रोकथाम के लिए आपको धूम्रपान का त्याग करना होगा।
ये भी पढ़ें- Natural Makeup Look In Winter: सर्दियों में सिर्फ इन 5 चीजों से करें मेकअप, स्किन भी रहेगी ग्लोइंग
थायरॉइड
जिन लोगों को थायराइड होता है वो लोग प्री मैच्योर ग्रे हेयर्स की समस्या के शिकार हो जाते हैं। हालांकि ये समस्या जब थायराइड ठीक हो जाता है तो अपने आप ठीक हो जाती है।
पोलूशन
अधिक प्रदूषण भी बाल सफेद होने का एक कारण होता है जिससे बचने के लिए आपको अपने बालों को कवर करके ही बाहर जाना चाहिए।
अधिक तनाव
तनाव लेने से भी ये भी बाल सफेद हो जाते हैं। जो लोग रात को सो नहीं पाते उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें- Marriage Age Difference: शादी में कितना होना चाहिए उम्र का अंतर? जानिए क्या कहते हैं रिलेशनशिप एक्सपर्ट
क्या सफेद बाल तोड़ने से उग जाते हैं और अधिक सफेद बाल?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह धारणा कि सफेद बालों को तोड़ने से और अधिक सफेद बाल उगते हैं, एक मिथक है। सफेद बालों को तोड़ने से आसपास के बालों के रोम या बालों के रंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। प्रत्येक बाल की जड़ स्वतंत्र रूप से काम करती है और एक बाल को तोड़ने से दूसरे बाल पर उसका कोई असर नहीं पड़ता।
जैसे-जैसे बाल वापस बढ़ते है, नए बाल अलग-अलग तरीके में अपना रंग और आकार लें लेते है, जिनमें भूरा या सफेद रंग भी शामिल है। हालांकि, बार-बार बालों को तोड़ने से बालों के रोम को नुकसान हो सकता है, जिससे बाल झड़ने लगते है, लेकिन इसका बालों के रंग से कोई संबंध नहीं है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
13 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
15 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
19 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
20 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
21 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines