Hair Care: आज के समय में हर कोई घने, मजबूत और लंबे बाल चाहता है, जिसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते खानपान से लेकर महंगे प्रोडक्ट्स तक का इस्तेमाल करते हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं जो बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बालों में मेहंदी तक लगाते हैं कि क्या पता इससे बाल ठीक हो जाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सपर्ट के मुताबिक सिर्फ एक ऐसा पेस्ट है, जिसे लगाने के बाद आपकी सारी परेशानियां कुछ ही दिन में खत्म हो सकती हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इस पेस्ट के बारे में गहराई से।
पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
- गुड़हल के फूल
- गुड़हल की पत्तियां
- दही
- ताजा एलोवेरा
पेस्ट बनाने की विधि:
अगर आप भी अपने झड़ते बालों से परेशान हैं, साथ ही लंबे, घने और सुंदर बाल चाहती हैं, तो इस पेस्ट को जरूर बनाएं।
एक्सपर्ट के अनुसार, इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी में कुछ गुड़हल के फूल डालें। फिर उसमें कुछ गुड़हल की पत्तियां, आधी कटोरी दही और ताजा एलोवेरा डालें। अब इन सबको मिक्सी में अच्छे से पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। आपका हेयर पेस्ट तैयार है। इस पेस्ट को हफ्ते में एक से दो बार अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बाल तेजी से लंबे होंगे और बालों से संबंधित सभी समस्याओं से राहत मिलेगी।
ये भी पढे़ं- Hair Care: बालों का झड़ना बंद और ग्रोथ दोगुनी, अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय
सामग्री के लाभ:
गुड़हल के फूल और पत्तियां बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे बाल झड़ना कम होता है और नए बाल उगते हैं। गुड़हल डैंड्रफ को भी खत्म करता है। दही स्कैल्प को ठंडक देता है और बालों को मुलायम बनाता है। यह नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है और ड्रायनेस व खुजली से राहत दिलाता है। ताजा एलोवेरा बालों की जड़ों को मजबूती देता है, दोमुंहे बालों की समस्या को कम करता है और बालों में नैचुरल शाइन लाता है।
ये भी पढे़ं- Hair Care: सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ऐसा तेल, बाल हो जाएंगे लंबे और घने
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
6 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
9 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
9 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
10 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
11 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
14 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
15 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
15 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
17 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines