पपीते के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पपीता खाने से एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। इसे कच्चा और पका हुआ दोनों तरह से खाया जाता, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस फल को कुछ चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए। अइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Food Tips

Food Tips

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

गुरुग्राम के आयुर्वेदिक डॉ. रोबिन शर्मा बताते हैं कि पपीते के कई सारे फायदे होते हैं। ये खास करके बच्चों के विकास के लिए फायदेमंद होता है और साथ ही ये लिवर को भी मजबूत बनाता। ये कब्ज जैसी बीमारियों को दूर रखता है, स्किन के ग्लो को भी बढ़ाता है और वजन कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप हर रोज आपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं, लेकिन आपको इसे कुछ चीजों से के साथ खाने बचना चाहिए।

नींबू

पपीते और नींबू को साथ खाने से कुछ लोगों को एलर्जी या त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं। इनमें मौजूद एंजाइम त्वचा की सेंसिटिविटी को बढ़ा सकते हैं। ऐसे अगर आपको पहले से स्किन प्रॉब्लम है तो इसे खाने से बचें।

विज्ञापन

दूध और डेयरी उत्पाद

पपीते में पपेन और काइमोपैपेन जैसे एंजाइम होते हैं, जो दूध को खराब कर सकते हैं और डेयरी उत्पादों के डाइजेशन को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए, दूध या दही के साथ पपीते का सेवन करने से बचना जरूरी है, क्योंकि इससे तुरंत पेट फूलना, गैस या पेट में तकलीफ हो सकती है।

प्रोटीन युक्त फूड

हरे या कच्चे पपीते में लेटेक्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह लेटेस्ट गले और मुंह में जलन पैदा कर सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें लेटेक्स से एलर्जी है। पपीता प्रोटीन को तोड़ता है, जो कुछ हाई प्रोटीन वाले फूड को पाचन में  रुकावट डाल सकता है। इसलिए, पपीते को बड़ी मात्रा में मांस, मछली या टोफू के साथ खाने से बचें क्योंकि इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

मसालेदार फूड

पपीते के साथ मसालेदार फूड खाने से पेट की परत में जलन हो सकती है, खास तौर पर उन लोगों में जिन्हें पेट से जुड़ी समस्या है। ये पाचन से जुड़ी परेशानी भी पैदा कर सकता है और आंतों  को कमजोर बना सकता है। पपीते में पपेन होता है जो पाचन में सहायता करता है, जो मसालेदार भोजन के कारण होने वाली गर्मी और जलन को बढ़ा सकता है। इससे पेट में ऐंठन, सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स हो सकता है।

चाय

पपीते के साथ काली या हरी चाय जैसी चाय का सेवन करना सही नहीं माना जाता है। पपीते में मौजूद पपेन चाय में पाए जाने वाले कुछ यौगिकों, जैसे टैनिन और कैफीन के साथ मिलकर शरीर पर बुरा असर डाल सकते हैं। चाय का टैनिन पपीते में मौजूद पाचन एंजाइम पपैन की एक्टिविटी में रुकावट डाल सकता है। जिससे संभावित रूप से एक साथ सेवन करने पर डाइजेशन पर बुरा असर पड़ सकता है। ये एसिड रिफ्लक्स या अपच जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ