Fathers Day 2024: इन Ads को देख आ जाएंगे आंखों में आंसू, पिता और बच्चे के बीच के बंधन को क्या खूब दर्शाया

Fathers Day 2024: हर एक बच्चे के लिए उसके पिता रियल लाइफ हीरो होते हैं, लेकिन ज्यादातर बच्चे अपने प्यार को पापा से शब्दों में कह नहीं पाते हैं। ऐसे में फादर्स डे के मौके पर आप उन्हें खास मैसेज, गिफ्ट या कविता भेज सकते हैं। यही नहीं अब टीवी पर भी बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा ऐसे विज्ञापन दिखाए जाते हैं, जो पिता और बच्चे के बीच के रिश्ते को बेहद ही सुंदर ढंग से पेश करते हैं।

Fathers Day 2024
विज्ञापन

इन Ads में चंचल, मूर्ख, मजबूत, सहायक से लेकर गुरु तक के पिता के रोल को बखूबी दिखाया जाता है। इस साल भी ‘फादर्स डे’ के खास मौके पर बड़े-बड़े Brands ने पिताओं को सलाम करने के लिए Ads व शॉट फिल्म बनाई हैं। ये कहानियां आपके दिल को तो छू लेंगी ही। साथ ही आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। आइए ‘फादर्स डे’ के मौके पर जानते हैं 3 बड़े Brands के उन Ads के बारे में, जो वाकई आपके दिल को छू लेंगे।

विज्ञापन

Manforce

सोशल मीडिया पर आए दिन कंडोम से जुड़े चुटकुले और मीम्स वायरल होते रहते हैं। वहीं अब ‘फादर्स डे’ के खास मौके पर मैनफोर्स ने पिताओं को बधाई देने के लिए एक रोचक विज्ञापन जारी किया है। कंडोम ब्रांड ने अपने #CondomNahiManforceBolo अभियान को फादर्स डे के Ads से जोड़ दिया है। जोकि सख्त पिता की जगह कूल पिता की छवि को दर्शाता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manforce Condoms (@manforceindia)

एसबीआई लाइफ

‘फादर्स डे’ के लिए एसबीआई लाइफ ने एक डिजिटल फिल्म बनाई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपनी निजी जिंदगी और जॉब में संतुलन बनाता है। पैसे कमाने के लिए जहां वो कड़ी मेहनत करते हैं। वहीं दूसरी तरफ घर पर उन्हें अपने बच्चों के लिए पिता के साथ-साथ उनका दोस्त, सलाहकार और मोटिवेशनल स्पीकर भी बनना पड़ता है।

विज्ञापन

कोटक लाइफ

कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी यानी कोटक लाइफ ने ‘फादर्स डे’ पर एक दिल छू देने वाली डिजिटल फिल्म बनाई है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपने और अपने पिता के बीच के संबंध के बारे में बता रहे हैं। ज्यादातर लोग अपने पिता से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उनसे प्यार से बात करना और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करना ही काफी होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ