Raksha Bandhan Gifts: रक्षाबंधन पर गिफ्ट्स को लेकर हो गए हैं कन्फ्यूज? 'छुटकी' को दें ये खास तोहफा, खिल उठेगा चेहरा

रक्षाबंधन आता है तो छोटी बहनें काफी एक्साइटेड होती हैं कि अब क्या गिफ्ट मिलेगा। इसके साथ ही छोटे बच्चे सरप्राइज देखकर काफी खुश भी हो जाते हैं। लेकिन कई भाइयों को यह समझ नहीं आता कि छोटी बहनों को क्या गिफ्ट देना चाहिए तो आइए जानते हैं ऐसे गिफ्ट ऑप्शन के बारे में जिन्हें आप अपनी रक्षाबंधन लिस्ट में ऐड कर सकते हैं।

Raksha Bandhan Gifts: रक्षाबंधन पर गिफ्ट्स को लेकर हो गए हैं कन्फ्यूज? 'छुटकी' को दें ये खास तोहफा, खिल उठेगा चेहरा

Raksha Bandhan Gifts: रक्षाबंधन सिर्फ एक धागे का त्योहार नहीं बल्कि भाई-बहन के प्यार और बचपन की यादों से जुड़ा एक खास दिन होता है। इस दिन भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है और बदले में बहन उसे प्यार से राखी बांधती है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि छोटी बहनों के चेहरे पर सबसे बड़ी मुस्कान कैसे लाई जा सकती है? 3 से 8 साल की उम्र की बहनें तोहफों को लेकर बेहद उत्साहित रहती हैं क्योंकि उन्हें गिफ्ट्स का काफी शौक होता है। अगर आप हर साल बहनों को सिर्फ कैश ही देते हैं तो इस बार आप इन गिफ्ट्स को चुन सकते हैं। ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं और इन्हें देखकर आपकी बहन खुशी से खिल उठेगी।

विज्ञापन

कलर कॉम्बो सेट

Image Source Freepik

विज्ञापन

छोटे बच्चों को रंग भरने का काफी शौक होता है। तो अगर आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को एक प्यारा सा कलरिंग किट गिफ्ट करेंगे जिसमें क्रेयॉन, वॉटर कलर और स्केच पेन हों तो वह  न केवल उसे यूज करेगी, बल्कि बहुत खुश भी हो जाएगी।

हेयरबैंड और एक्सेसरी क्लिप्स

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसी बहुत सी बच्चियां हैं जिन्हें पिंक कलर के हेयर बैंड और क्लिप्स का शौक होता है तो अगर आप चाहें तो बहन को रंग-बिरंगे हेयर बैंड्स, क्लिप्स और बालों की सजावट की अन्य चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। यह तोहफा उन्हें बहुत पसंद आएगा।

चॉकलेट हैम्पर

Image Source Freepik

विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहन को एक क्यूट सा चॉकलेट हैम्पर दें जिसमें उसकी पसंदीदा चॉकलेट्स हों। यह तोहफा न केवल स्वादिष्ट होगा बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान भी लाएगा।

सॉफ्ट टॉयज

Image Source Freepik

विज्ञापन

छोटी बच्चियों को टेडी बियर या कार्टून थीम वाले सॉफ्ट टॉयज़ बहुत पसंद होते हैं। ये न सिर्फ खेलने के काम आते हैं बल्कि उनके कमरे की शोभा भी बढ़ाते हैं। तो यह भी एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है।

पिग्गी बैंक

Image Source Freepik

विज्ञापन

अक्सर घर आए मेहमान बच्चों को पैसे देते हैं और बच्चों को उन्हें सेव करने का शौक होता है। ऐसे में एक रंगीन और क्यूट पिग्गी बैंक देना एक प्यारा और उपयोगी गिफ्ट हो सकता है।

वॉटर बॉटल और लंच पैक

Image Source Freepik

विज्ञापन

आप चाहें तो अपनी छोटी बहन को वॉटर बॉटल और लंच बॉक्स का एक सुंदर सा सेट दे सकते हैं जिसे वह स्कूल में ले जा सके। कार्टून प्रिंट वाला सेट बच्चों को बहुत पसंद आता है।

नई ड्रेस या कपड़े

Image Source Freepik

विज्ञापन

छोटी बच्चियों को नए कपड़े पहनना बहुत पसंद होता है, खासकर प्रिंसेस वाली ड्रेस। आप उसे एक सुंदर सी फ्रॉक या टॉप गिफ्ट कर सकते हैं जिसे वह रक्षाबंधन पर पहनकर और भी सुंदर दिखेगी।

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स

Image Source Freepik

विज्ञापन

एक छोटा पियानो, झुनझुना या ड्रम सेट जैसे म्यूजिकल टॉयज उन्हें मस्ती के साथ-साथ संगीत की दुनिया से भी जोड़ेंगे। यह तोहफा मनोरंजन के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ