Travel Destination: शोर-शराबे से दूर प्रकृति के करीब, बेंगलुरु के पास ये डेस्टिनेशन हैं घूमने के लिए बेस्ट

गर्मी हो या बरसात घूमना तो हर कोई चाहता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से है जो बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आइए जानते हैं ऐसी जगहों के बारे में जिन्हें आप ट्रिप लिस्ट में एड कर सकते हैं। इसके साथ ही अच्छा समय बिता सकते हैं।

Travel Destination: शोर-शराबे से दूर  प्रकृति के करीब, बेंगलुरु के पास ये डेस्टिनेशन हैं घूमने के लिए बेस्ट

Travel Destination: अगर आप बेंगलुरु की भागदौड़ और ट्रैफिक से थक चुके हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां शांति हो, ठंडी हवा हो और भीड़-भाड़ न हो तो बेंगलुरु के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जो अभी टूरिस्ट मैप पर ज्यादा मशहूर नहीं हुई हैं लेकिन नेचर लवर्स और शांत माहौल चाहने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। इन जगहों की सबसे खास बात यह है कि यहां ना सिर्फ ठंडक और हरियाली मिलेगी बल्कि आप बिना भीड़ के सुकून से समय बिता सकते हैं। तो आइए जानते है उन जगहों के बारे में जिन्हें आप घूम सकते हैं।

अगुम्बे

 Image Source Freepik

हरियाली, बारिश और ताजगी से भरपूर अगुम्बे एक शांत जगह है जहां आप ट्रेकिंग, वॉटरफॉल्स और सनसेट व्यू का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही यह ज्यादा फेमस नहीं है इसलिए यहां कम पर्यटक आते हैं। आपको अगर शांत माहौल चाहिए तो यह जगह बेस्ट है।

कब्बलादुर्गा

 Image Source Freepik

अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो यह जगह आपके लिए बढ़िया साबित हो सकती है। कब्बलादुर्गा का शांत वातावरण और ऊंचाई से दिखने वाला नजारा मन को सुकून देता है।

हुलिकल

 Image Source Freepik

मॉनसून और सर्दियों में बेहद खूबसूरत लगने वाला यह गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। यहां का सुंदर नजारा आपका दिल जीत लेगा।

यरकौड

 Image Source Freepik

तमिलनाडु में स्थित यरकौड, एक छोटा लेकिन बेहद सुंदर हिल स्टेशन है जो शांत वातावरण और ठंडी हवाओं के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही ये मिनी हिल स्टेशन आपकी ट्रिप को यादगार बना सकता है।

सकलेशपुर

 Image Source Freepik

यह हिल स्टेशन अपनी कॉफी के बागानों, झरनों और ट्रैकिंग ट्रेल्स के लिए फेमस है। वीकेंड पर घूमने के लिए एक शानदार विकल्प। इसलिए यहां जरूर जाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ