Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Falsa Sharbat Recipe: गर्मी से बचने के लिए घर पर बनाएं फालसा शरबत, जानें विधि

Falsa Sharbat Recipe: गर्मी से बचने के लिए सभी कुछ ना कुछ ठंडा पीना चाहते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए फालसा शरबत की रेसिपी लेकर आएं हैं, जो बेहद आसान हैं। वहीं, इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं और ये गर्मी, लू आदि से बचाता है। साथ ही […]

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: May 10, 2023 07:35
Falsa Sharbat Recipe
Falsa Sharbat Recipe

Falsa Sharbat Recipe: गर्मी से बचने के लिए सभी कुछ ना कुछ ठंडा पीना चाहते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए फालसा शरबत की रेसिपी लेकर आएं हैं, जो बेहद आसान हैं। वहीं, इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं और ये गर्मी, लू आदि से बचाता है।

साथ ही फालसा शरबत के सेवन से पाचन दुरूस्त होता है और ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। फालसा शरबत में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो कई तरह से शरीर को लाभ देते हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं फालसा शरबत

---विज्ञापन---

फालसा शरबत बनाने के लिए जरूरी सामग्री

फालसा- 2 कप, शक्कर- 1/2 कप, काला नमक- 1/2 छोटा चम्मच, कुटी हुई बर्फ- 01 कप, नींबू- 01 नग

ऐसे बनाएं फालसा शरबत (फालसा शरबत बनाने की विधि)

फालसा शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आपको फालसा लेना है और उसे अच्छे से धोना है। (ध्यान रहे कि इसे हल्के हाथों से धोएं और इसको धोते समय फालसा फूटे नहीं) इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए रख दें और इसका पानी सूखने दें।

---विज्ञापन---

इसके बाद एक मिक्सर लें और इसमें शक्कर और 1/2 कप पानी डालें और इसे अच्छे से फेंट लें। (ऐसा तब तक करें जब तक पानी में शक्कर पूरी तरह घुल ना जाएं।) इसके बाद जब शक्कर पूरी तरह घुल जाएं, तो इसमें फालसों को डालें और इसे हल्का सा चला दें। ऐसा करने से इसके बीज और गूदा अलग-अलग हो जाएगा।

इसके बाद 4 कप ठंडे पानी को मिक्सर में डालें और इसे अच्छे से चला लें। इसके बाद इस शरबत को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। साथ ही नींबू लें और उसके बीजों को निकालकर उसके रस को शर्बत में निचोड़ दें। इसके बाद आपके फालसा शर्बत को बनाने की विधि पूरी हुई। अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।

First published on: May 10, 2023 07:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.