देसी घी लगभग हर घरों में मौजूद रहता है, जो अपनी स्वाद और सेहत को फायदा पहुंचाने के कारण लोगों की पसंद है. आज के समय में मार्केट में बहुत से तेल आ गए हैं, लेकिन सालों पहले ज्यादातर पकवान सिर्फ देसी घी से ही बनते थे, यही कारण है कि पहले के लोग आज की तुलना में ज्यादा ताकतवर और हेल्दी रहते थे. लेकिन देसी घी को लेकर एक सवाल अक्सर लोगों के बीच रहता है, जोकि है वह कौन सा घी खरीदे? भैंस का घी या गाय का घी? आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा घी ज्यादा फायदेमंद होगा.
यह भी पढ़ें: क्या मौत के बाद भी सुन सकता है इंसान? दिल रुकने के बाद भी शरीर का ये अंग रहता है एक्टिव! होश उड़ा देगी नई रिसर्च
देसी घी अच्छी सेहत का खजाना
देसी घी में कई तरह के लाभकारी गुण मौजूद रहते हैं, जो इसे अन्य तेलों की तुलना में काफी लाभकारी बनाता है. लेकिन यह जानना जरूरी हो जाता है कि किस व्यक्ति को कौन सा घी खाना चाहिए? भैंस का घी या गाय का घी कौन ज्यादा सेहत के लिए अच्छा होता है.
दोनों घी को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद?
आयुर्वेद के अनुसार, गाय का घी 'सात्विक' होता है, यानी जो शरीर और मन को शांत करने के साथ-साथ पाचन को मजबूत बनाता है. गाय का शुद्ध देसी घी का सेवन शरीर में अंदर से ठंडक बनाए रखता है. वहीं भैंस के घी को लेकर आयुर्वेद का मानना है कि यह 'तामसिक' होता है, यानी जो शरीर को ताकत देने के साथ ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है. अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं और कमजोर रहते है, तो भैंस का शुद्ध देसी घी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
कोलेस्ट्रॉल और फैट में कौन ज्यादा बेहतर
गाय का घी भैंस के घी के मुकाबले हल्का होता है. गाय के घी में अच्छे फैट (HDL) की मात्रा भैंस के घी की तुलना में ज्यादा होती है. साथ ही, गाय का घी दिल की सेहत को बनाए रखने के साथ-साथ वजन कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है. वहीं बात करें भैंस के घी के बारे में तो इसमें, फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए जिन लोगों को दिल से जुड़ी या कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही करनी चाहिए.
पाचन के लिए कौन ज्यादा लाभकारी?
जैसे की हमने आपको ऊपर बताया कि गाय का घी भैंस की तुलना में हल्का होता है, इसका यही गुण इसे पाचन के लिए भी बेहतर बनाता है. गाय के घी को आप रोजमर्रा में इस्तेमाल में ले सकते हैं, यह बच्चों से लेकर बड़ों सभी के लिए उपयुक्त होता है. लेकिन भैंस के घी में ज्यादा फैट और कैलोरी होने की वजह से पचाने में थोड़ा वक्त ले सकता है. जो लोग बार-बार भूख की समस्या से परेशान हैं, यह लंबा काम करते है, उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसका सेवन पेट को लंबे वक्त तक भरा महसूस कराता है.
आपके लिए कौन सा घी बेस्ट?
दोनों ही घी अपने-अपने फायदे रखते हैं, फर्क सिर्फ आपकी जरूरत और शरीर की प्रकृति का है. अगर आप हल्का, आसानी से पचने वाला और रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प चाहते हैं तो गाय का घी आपके लिए सही रहेगा. वहीं ज्यादा ताकत, वजन बढ़ाने या सर्दियों में अतिरिक्त ऊर्जा के लिए भैंस का घी चुन सकते हैं. इसलिए अगली बार घी खरीदते समय अपनी सेहत और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर ही फैसला करें.
यह भी पढ़ें: कुछ महिलाओं के चेहरे पर क्यों आ जाती है मूंछें? जानिए क्या है इसके पीछे की असल वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
देसी घी लगभग हर घरों में मौजूद रहता है, जो अपनी स्वाद और सेहत को फायदा पहुंचाने के कारण लोगों की पसंद है. आज के समय में मार्केट में बहुत से तेल आ गए हैं, लेकिन सालों पहले ज्यादातर पकवान सिर्फ देसी घी से ही बनते थे, यही कारण है कि पहले के लोग आज की तुलना में ज्यादा ताकतवर और हेल्दी रहते थे. लेकिन देसी घी को लेकर एक सवाल अक्सर लोगों के बीच रहता है, जोकि है वह कौन सा घी खरीदे? भैंस का घी या गाय का घी? आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा घी ज्यादा फायदेमंद होगा.
यह भी पढ़ें: क्या मौत के बाद भी सुन सकता है इंसान? दिल रुकने के बाद भी शरीर का ये अंग रहता है एक्टिव! होश उड़ा देगी नई रिसर्च
देसी घी अच्छी सेहत का खजाना
देसी घी में कई तरह के लाभकारी गुण मौजूद रहते हैं, जो इसे अन्य तेलों की तुलना में काफी लाभकारी बनाता है. लेकिन यह जानना जरूरी हो जाता है कि किस व्यक्ति को कौन सा घी खाना चाहिए? भैंस का घी या गाय का घी कौन ज्यादा सेहत के लिए अच्छा होता है.
दोनों घी को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद?
आयुर्वेद के अनुसार, गाय का घी ‘सात्विक’ होता है, यानी जो शरीर और मन को शांत करने के साथ-साथ पाचन को मजबूत बनाता है. गाय का शुद्ध देसी घी का सेवन शरीर में अंदर से ठंडक बनाए रखता है. वहीं भैंस के घी को लेकर आयुर्वेद का मानना है कि यह ‘तामसिक’ होता है, यानी जो शरीर को ताकत देने के साथ ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है. अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं और कमजोर रहते है, तो भैंस का शुद्ध देसी घी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.