बुलिंग क्या है? कहीं आप भी तो नहीं हो रहे हैं इसके शिकार, ऐसे करें सामना

what is bullying, how to face bullying, Tips To Face Bullying, how to deal with Bullying, parenting tips, parenting, bullying kya hai, bullying quotes

How To Deal With Bullying

What Is Bullying: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ बच्चों को स्कूल, ट्यूशन कॉलोनी या आसपास के इलाकों में किसी न किसी नाम से चिढ़ाया जाता है। इसे चिढ़ाना न कहकर उपहास उड़ाना कहें तो बेहतर होगा। अंग्रेजी में इसे बुलिंग यानी बदमाशी करना भी कहा जाता है।

आइए बुलिंग को आसान भाषा में समझते हैं- किसी बात या मुद्दे को लेकर आप पर की गई टिप्पणी भी हो सकती है, इसके अलावा कोई शख्स आपको पीटता है, आपके रंग-रूप, भाषा, कपड़े आदि के बारे में भद्दे कमेंट करता है और इतना सब कुछ होने के बावजूद भी अगर आप कुछ नहीं कर पाते तो इसे बुलिंग कहते हैं। यह एक अलग तरह की मानसिक समस्या है, इससे न सिर्फ आपको डर लगेगा बल्कि इससे आपका आत्मविश्वास भी कम हो जाएगा। आइए जानते हैं बदमाशी का सामना कैसे करें?

ऐसे करें बुलिंग का सामना

  • अगर कोई आपके शरीर को लेकर चिढ़ाता है तो पहले उसे खुद समझाएं कि ऐसा करना ठीक नहीं है और अगर वह नहीं समझता है तो अपने से बड़े लोगों को बताएं ताकि वे उस बच्चे को अपने तरीके से समझा सकें।
  • अगर आप पढ़ाई में अच्छे नहीं हैं और हर कोई आपको मूर्ख कहता है तो आप अपना कोई और टैलेंट दिखाकर ऐसे लोगों को जवाब दे सकते हैं। इससे आप सामने वाले का मुंह बंद कर सकते हैं। अगर कोई आपको बहुत ज्यादा परेशान करता है तो आप टीचर को भी बता सकते हैं।
  • अगर कोई आपको बार-बार अलग-अलग नामों से चिढ़ाता है तो आपको सबसे पहले उसे समझाना चाहिए कि हमें सबसे विनम्रता से पेश आना चाहिए। यदि वह फिर भी न माने तो आप किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।
  • यदि कोई स्कूल या कॉलेज ग्रुप आपके बारे में, आपकी चीजों के बारे में, आपके कपड़ों के बारे में कमेंट करता है तो आपको टीचर से शिकायत करनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ