Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

बाइक राइड के लिए जरूर ट्राई करें, ये 3 डेस्टिनेशन

Bike Ride Destination: कुछ बेहतरीन बाइक राइड डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी जहां घूमना काफी पंसद किया जाता है।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Oct 28, 2023 14:48
Bike Ride Destination
Bike Ride Destination

Bike Ride Destination: अगर आप भी घूमने के शौकिन है और पैशनेट बाइकर्स में से एक हैं तो आप बड़ी आसानी और कम खर्च के साथ कई शहरों का बाइक राइडिंग टूर एंजॉय कर सकते हैं। इस दौरान जिनसे आप रास्ते में मिलेंगे, उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। अनजान लोगों के साथ घूम सकते हैं। टूर करना चिंताएं, तनाव जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए सबसे बढ़िया इलाज है तो चलिए जानते हैं..कुछ बेहतरीन बाइक राइड डेस्टिनेशन के बारे में, जहां घूमना काफी पंसद किया जाता है।

मनाली से लेह (Manali To Leh)

सबसे पॉपुलर बाइक डेस्टिनेशन की बात करे तो मनाली से लेह तक की राइड सबसे बेस्ट ऑप्सन है। इसकी दूरी बाइक से लगभग 426 किलोमीटर है। इस दूरी में आप कई खूबसूरत जगहों पलों को महसूस कर सकते हैं। आप यहां बाइक राइड 3 हाईवे पर कर सकते हैं और साथ ही साथ जिस्पा, सर्चू और फिर लेह के रास्ते का आनंद ले सकते है। वहीं मनाली से लेह की बाइक ट्रिप के लिए कई अडवेंचर ग्रुप और कंपनियां पैकेज ऑफर करती हैं। आइडिया पैकेज 20,000 रुपए प्रति व्यक्ति से शुरू होता है।

---विज्ञापन---

मुंबई से गोवा (Mumbai To Goa)

गोवा कई अपनी खूबसूरती और कई सुंदर झरनों और झीलों के लिए जाना जाता है। यहां छोटे-बड़े लगभग 40 समुद्री तट है। आप मुंबई से गोवा की एक बेहतरीन बाइक राइड कर सकते है, जिसकी दूरी लगभग 850 किलोमीटर है। इस दौरान आपको सड़क के किनारे समुद्र का नजारा और इसके साथ ही पहाड़ , प्रकृति (नेचर) की खूबसूरती देखने को मिल जाती है।

---विज्ञापन---

जयपुर से जैसलमेर(Jaipur To Jaisalmer)

बाइक राइडिंग टूर की लिस्ट में आप जयपुर से जैसलमेर की रोड ट्रिप को एड कर सकते हैं। पैशनेट बाइकर्स के लिए, एक बेहतर ट्रिप होगी। अगर आपको रेगिस्तान के बीच सवारी करना पसंद है, तो पिंक सिटी, जयपुर से गोल्डन सिटी, जैसलमेर तक एक एक्साइटिंग बाइक ट्रिप का मजा उठा सकते हैं। यहां आपको रेगिस्तान का शानदार नजारा भी देखने को मिल जाता है।

 

First published on: Oct 28, 2023 02:48 PM

संबंधित खबरें