Swati Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Bali Tourism: दुनिया के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस बाली जाने के लिए भी अब आपको और ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। दरअसल इंडोनेशिया के बाली में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ये बड़ा ऐलान हुआ है। ‘Island of Gods’ कहे जाने वाले बाली को लेकर ये घोषणा इंडोनेशिया सरकार ने की है। यह टूरिस्ट टैक्स उन सभी लोगों को देना होगा जो विदेशों से बाली आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भूटान ने भी इस तरह की घोषणा की हुई है। चाहे आप कितनी भी बार बाली जाएं आपको हर बार ये टूरिस्ट टैक्स देना होगा। सबसे बड़ी बात तो ये कि बच्चों पर भी ये टैक्स लिया जाएगा।
यह टूरिस्ट टैक्स आप या तो ‘Love Bali’ ऐप से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं या फिर एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर भी आप इसे ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक यह टूरिस्ट टैक्स लगभग 10 डॉलर (830 रुपये) होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।