Independence Day 2026: 15 अगस्त के दिन हर कोई देशप्रेम में डूबा होता है और बच्चों में तो अलग ही जोश देखने को मिलता है. कई लोग इस दिन छुट्टी की वजह से घर पर ही होते हैं. इसी वजह से इस दिन घर पर भी कई पकवान बनते हैं. लोग अपने घरों को भी तिरंगे के रंग में सजाते हैं. लेकिन, इस बार सिर्फ घर या कपड़ों में ही नहीं बल्कि लंच की थाली में भी तिरंगे के रंग सजाइए. इसके लिए कोई महंगे या अलग इंग्रीडिएंट्स खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि घर की ही चीजों से तैयार हो सकती है स्पेशल स्वतंत्रता दिवस थाली.
यह भी पढ़ें – Independence Day 2026: इस 15 अगस्त नाश्ते में कुछ अलग बनाएं, बच्चों को खिलाएं ये तिरंगा ढोकला
केसरिया रंग के लिए बनाएं चटपटा गाजर का रायता
तिरंगे का सबसे पहला रंग होता है केसरिया. इसलिए हम अपनी लंच की थाली में गाजर का रायता बनाएंगे. इसे बनाने के लिए एक बर्तन में फेंटा हुआ ताजा दही डालकर उसमें कद्दूकस की हुई गाजर, नमक और भुना जीरा मिला दीजिए. अगर आप चाहें तो इसमें टेस्ट के लिए हल्का चाट मसाला भी डाल सकते हैं. इसके बाद रायते को कुछ देर तक फ्रिज में रख दीजिए और ठंडा-ठंडा सर्व करिए.
सफेद रंग के लिए रखें सादा या जीरा राइस
तिरंगे के बीच में सफेद रंग होता है, इसलिए हम अपने लंच में सादे चावल या जीरा राइस रखेंगे. इसे बनाने के लिए चावल को सामान्य तरीके से पका लीजिए और फिर ऊपर से इसमें थोड़ा घी और जीरे का तड़का लगा दीजिए. लंच की प्लेट को खूबसूरत दिखाने के लिए चावल को बीच में रखिए, बिल्कुल उसी तरह जिस तरह तिरंगे में सफेद रंग बीच में होता है.
हरे रंग के लिए चुनें पालक या मटर की सब्जी
तिरंगे में सबसे नीचे हरा रंग होता है, इसलिए हम अपनी लंच की थाली में पालक पनीर या मटर की सब्जी जैसे विकल्प रखेंगे. अगर आप लंच की थाली को ज्यादा हैवी नहीं रखना चाहते हैं तो आप पालक या मटर की सब्जी बना सकते हैं. इसे और अच्छा दिखाने के लिए आप सब्जी के ऊपर से हरा धनिया भी डाल सकते हैं.
बच्चों के लिए बनाएं तीन रंगों वाला तिरंगा सैंडविच
अगर आपके बच्चे ये लंच की थाली नहीं खाना चाहते, तो आप उनके लिए तिरंगा सैंडविच भी बना सकते हैं. इसमें केसरिया रंग के लिए गाजर या टोमैटो स्प्रेड का इस्तेमाल हो सकता है, सफेद रंग के लिए पनीर या चीज का और हरे रंग के लिए हरी चटनी या खीरे का इस्तेमाल हो सकता है. सैंडविच की तीन अलग-अलग लेयर बनाकर आप उसे तिरंगे की तरह सजा कर सर्व कर सकते हैं. यह विकल्प बच्चों के 15 अगस्त के लंच बॉक्स के लिए बेस्ट रहेगा.
थाली सजाते समय ऐसे बनाएं पूरा तिरंगा
थाली को तिरंगा थीम में सजाने के लिए सबसे ऊपर केसरिया रंग की डिश, बीच में सफेद चावल और सबसे नीचे हरी सब्जी या सलाद रख सकते हैं. अगर आप थोड़ा और कुछ क्रिएटिव करना चाहते हैं तो चावल के बीच में खीरे का गोल टुकड़ा लगाकर अशोक चक्र जैसा डिजाइन भी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – 15 अगस्त की पार्टी में छा जाएंगी ये 10 तिरंगा डिशेज, हर कोई पूछेगा रेसिपी
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
3 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
7 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
9 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
10 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
12 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines