Independence Day 2026: इस 15 अगस्त नाश्ते में कुछ अलग बनाएं, बच्चों को खिलाएं ये तिरंगा ढोकला

15 अगस्त के मौके पर बच्चों और परिवार के लिए बनाएं रंग-बिरंगा तिरंगा ढोकला. जानें हरी, सफेद और केसरिया लेयर वाला ढोकला बनाने की आसान रेसिपी और इसे स्वादिष्ट तड़के के साथ सर्व करने का तरीका.

Independence Day Breakfast

15 अगस्त के नाश्ते के लिए घर पर बनाएं रंग-बिरंगा तिरंगा ढोकला

विज्ञापन

Independence Day Breakfast: 15 अगस्त की छुट्टी के दिन बच्चे और बड़े सभी घर पर रहते हैं. इसलिए ज्यादातर इस दिन सुबह नाश्ते में कुछ स्पेशल बनाने का मन करता है, लेकिन, पूरे पकवान काफी अनहेल्दी हो जाते हैं. अगर 15 अगस्त को नाश्ते में सुबह एकदम हेल्दी ढोकला, वो भी तिरंगे के तीन रंगों में खाने को मिल जाए तो? तिरंगा ढोकला अलग होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे तिरंगा ढोकला बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – 15 अगस्त की पार्टी में छा जाएंगी ये 10 तिरंगा डिशेज, हर कोई पूछेगा रेसिपी

विज्ञापन

तिरंगा ढोकला बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

केसरिया लेयर के लिए
बेसन या सूजी- 1/2 कप
गाजर या टमाटर की प्यूरी- 2 चम्मच
हल्दी- एक चुटकी

सफेद लेयर के लिए
सूजी- 1/2 कप
ताजा दही- 1/3 कप
नमक- स्वाद के अनुसार

हरी लेयर के लिए
धुली हरी मूंग दाल या सूजी- 1/2 कप
पालक की प्यूरी- 1/2 कप
पिसी हुई हरी मिर्च- 1

विज्ञापन

ईनो- 1.5 छोटा चम्मच
तेल- 2 चम्मच
तड़के के लिए- राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, सफेद तिल और चीनी का पानी

तिरंगा ढोकला बनाने की रेसिपी

विज्ञापन
  • सबसे पहले ढोकले का बैटर बनाने के लिए तीनों रंगों के लिए अलग-अलग गाढ़ा घोल तैयार करिए.
  • हरे बैटर के लिए मूंग दाल या सूजी में पालक प्यूरी, हरी मिर्च, दही और नमक मिलाकर घोल बना लीजिए.
  • सफेद बैटर के लिए सूजी, दही, पानी और नमक को मिलाकर घोल बना लीजिए.
  • केसरिया बैटर के लिए बेसन या सूजी में गाजर या फिर टमाटर प्यूरी, थोड़ी हल्दी, दही और नमक डालकर घोल बना लीजिए.
  • पहली लेयर के लिए एक गहरी थाली या मोल्ड को लेकर उसमें तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. अब हरे बैटर में आधा चम्मच ईनो मिलाकर उसे थाली में फैला लीजिए और स्टीमर में रखकर कम से कम 4 से 5 मिनट तक पका लीजिए.
  • अब दूसरी लेयर बनाने के लिए सफेद बैटर में ईनो मिलाकर इसे ध्यान से पकी हुई हरी लेयर के ऊपर फैला दीजिए और फिर से इसे 4 से 5 मिनट तक स्टीम कर लीजिए.
  • तीसरी लेयर बनाने के लिए केसरिया बैटर में ईनो मिलाकर इसे सफेद लेयर के ऊपर फैला दीजिए और अब पूरे ढोकले को मीडियम फ्लेम पर 10 से 12 मिनट तक स्टीम कर लीजिए.
  • जब ढोकला पक जाए तो एक बार चाकू डालकर चेक कर लीजिए. अगर चाकू साफ बाहर आ जाए, तो इसका मतलब ढोकला तैयार है. अब इसे निकालकर 5 मिनट ठंडा होने दें और फिर इसे टुकड़ों में काट दें.
  • आखिर में एक छोटे पैन में तेल गर्म करके राई, करी पत्ते, तिल और हरी मिर्च डालें और जब राई चटकने लगे तो इसमें थोड़ा पानी और चीनी डालकर उबाल लें. इसे ढोकले के ऊपर डाल दीजिए.

यह भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर बनाएं स्वादिष्ट तिरंगा बर्फी! यहां जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ