---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कौन था बिलाल आरिफ सलफी? भारत का कट्टर दुश्मन, जो धुरंधर’ स्टाइल में मारा गया

बिलाल आरिफ सलफी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का एक खतरनाक चेहरा और हाफिज सईद का बेहद करीबी कमांडर था. उसकी हत्या की तुलना सोशल मीडिया पर फिल्म 'धुरंधर' के क्लाइमेक्स से की जा रही है, जहां अक्षय खन्ना के निभाए किरदार 'रहमान डकैत' का अंत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के मुरिदके में लश्कर ए तैयबा के हाई सिक्योरिटी मुख्यालय ‘मरकज तैयबा’ में ईद की नमाज के तुरंत बाद संगठन के वरिष्ठ कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी को मौत के घाट उतार दिया गया. जिस तरह धुरंधर फिल्म में हमजा के किरदार में दिखे रणवीर सिंह ‘रहमान डकैत’ का अंत उसी के सबसे सुरक्षित इलाके ‘ल्यारी’ में घुसकर करते हैं, उसी तरह बिलाल को लश्कर के सबसे अभेद्य किले ‘मुरीदके HQ’ के अंदर घुसकर मारा गया. बिलाल को पहले गोली मारी गई और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई. बिलाल की हत्या के बाद पाकिस्तान में छिपे हाफिज सईद जैसे आतंकी आकाओं में हड़कंप है.

कौन था बिलाल आरिफ सलाफी? जो भारत का दुश्मन

बिलाल आरिफ सलाफी लश्कर-ए-तैयबा का एक महत्वपूर्ण कमांडर था. वह संगठन में युवाओं की भर्ती, कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने और ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी संभालता था. खासकर ‘कश्मीर जिहाद’ के लिए युवाओं को रैडिकल बनाना और उन्हें संगठन से जोड़ना उसकी मुख्य भूमिका थी. मुरिदके के मरकज तैयबा में उसकी मौजूदगी संगठन की मजबूती का प्रतीक मानी जाती थी. वह संगठन की रीढ़ की हड्डी जैसा था, जिसकी वजह से उसकी हत्या को महज एक सामान्य घटना नहीं माना जा रहा.

---विज्ञापन---

कैसे हुई हत्या? सुनियोजित और खतरनाक हमला

शनिवार को ईद की नमाज चल रही थी. नमाज खत्म होते ही हमलावर मरकज तैयबा परिसर में घुसे. उन्होंने पहले बिलाल आरिफ सलाफी पर गोलियां चलाईं, फिर मौत पक्की करने के लिए चाकू से कई वार किए. हमला इतना तेज और सुनियोजित था कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक महिला और उसके साथी ने चाकू से हमला किया और फिर फरार हो गए. वीडियो में सलाफी को जमीन पर खून से लथपथ और लोगों में अफरा-तफरी मची दिख रही है, वह अस्पताल पहुंचे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई.

First published on: Mar 22, 2026 09:12 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola