हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छोटी सी उम्र में वैभव सूर्यवंशी का बड़ा 'धमाका', इस मुकाम को हासिल करने वाले सबसे युवा क्रिकेट बने

Vaibhav Sooryavanshi 200 Runs In T20s: वैभव सूर्यवंशी जब भी कोई बड़ी पारी खेलते हैं, तो किसी न किसी रिकॉर्ड को जरूर हासिल करते हैं, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस युवा बैटर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाकर धमाल मचा दिया, साथ ही वो रिकॉर्ड बुक में भी शामिल हो गए.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi Youngest To Score 1000 Runs In T20s: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. आईपीएल में तीसरी बार इस 15 साल के खिलाड़ी ने 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया है. इससे भी बढ़कर उन्होंने 36 गेंदों में शतक बनाया है, जो इस कैश रिच लीग में उनका दूसरा शतक है. उनकी यह ताजा तूफानी पारी शनिवार 25 अप्रैल को जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आई.

सबसे कम उम्र में 1000 टी20 रन

इस इनिंग के साथ वैभव सूर्यवंशी अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और अपने सीनियर खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ रहे हैं. साथ ही वो सबसे कम उम्र में हजार टी20 रन का आंकड़ा पार करने वाले बैटर बन गए हैं, इसकी जानकारी लाइव कमेंट्री के दौरान दी गई.

यह भी पढ़ें- हार के बावजूद केएल राहुल-नीतीश राणा ने इस रिकॉर्ड कल्ब में मारी एंट्री, विराट-डिविलियर्स को दी टक्कर

विज्ञापन

सूर्यवंशी ने आईपीएल का दूसरा शतक जड़ा

15 गेंदों में 50 लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में पचास रन और जोड़े और अगली 21 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएव शतक पूरा किया. इससे पहले उन्होंने इसी सीजन में CSK और RCB के खिलाफ भी 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए थे. सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन बनाकर अपनी पारी को समाप्त किया; इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के जड़े, और उनका स्ट्राइक रेट 278.37 रहा.

यह भी पढ़ें- फ्लावर नहीं.. फायर है SRH की ये ‘मिस्ट्री गर्ल’, खूबसूरती से दिल पर करती है वार!

विज्ञापन

सबसे कम गेंदों में 1000 टी20 रन

सूर्यवंशी T20 क्रिकेट में गेंदों का सामना करने के लिहाज से 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने मिचेल ओवेन को पीछे छोड़ दिया है; मिचेल ने ये माइलस्टोन हासिल करने के लिए 533 गेंदों का सामना किया था, जबकि इस 15 साल के खिलाड़ी ने सिर्फ 473 गेंदों में ही ये करिश्मा कर दिखाया है.

गेंदों की संख्याखिलाड़ी का नाम
473वैभव सूर्यवंशी
533मिचेल ओवेन
558एंड्रयू साइमंड्स
570आशुतोष शर्मा
573फिन एलेन

सबसे कम पारियों में 1000 टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी उन बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 1000 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां खेलने वाले लिस्ट में भी जगह बना ली. उन्होंने इसके लिए 26 पारियां खर्च कीं, जबकि टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉग और शॉन मार्श हैं जिन्होंने 23-23 पारियों में ये करिश्मा कर दिखाया था.

विज्ञापन
पारियांखिलाड़ी का नाम
23ब्रैड हॉज
23शॉन मार्श
24मैथ्यू हेडन
25देवदत्त पडिक्कल
26फिलिप ह्यूज
26वैभव सूर्यवंशी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola