हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईरान जंग में US के 16 फाइटर जेट और ड्रोन तबाह, कहां गए ट्रंप के 'हवा हवाई' दावे?

मिडिल ईस्ट में छिड़ी इस जंग में सुपरपावर अमेरिका को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. ताज़ा सैन्य आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका अब तक कम से कम 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट खो चुका है. इनमें दुनिया के सबसे घातक माने जाने वाले MQ-9 रीपर ड्रोन और F-15 स्ट्राइक ईगल जैसे फाइटर जेट्स शामिल हैं.

विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग में अमेरिकी वायुसेना को अब तक भारी नुकसान उठाना पड़ा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने कम से कम 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट खो दिए हैं. इसमें 12 MQ-9 Reaper ड्रोन, 3 F-15 फाइटर जेट और 1 KC-135 Stratotanker शामिल हैं. इसके अलावा एक F-35 फाइटर जेट भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है. यह नुकसान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों पर बड़ा सवालिया निशान लगा रहा है, जिनमें उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तरह तेज और बिना नुकसान वाली जीत का वादा किया था. लेकिन हकीकत में यह जंग अब और महंगी साबित हो रही है.

कौन-से विमान कैसे खोए?

  • 12 MQ-9 Reaper आर्म्ड ड्रोन: ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलों ने इन सभी को मार गिराया. ये ड्रोन ईरान के मिसाइल साइट्स और रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकानों पर हमले के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. हर Reaper ड्रोन की अनुमानित कीमत 250 करोड़ रुपये के करीब है. कुल मिलाकर इनका नुकसान सैकड़ों करोड़ों में है.
  • 3 F-15 स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट: कुवैत की एयर फोर्स ने इन्हें फ्रेंडली फायर (सहयोगी सेना की गलती) में गिरा दिया. ये जेट ईरान पर मिशन के दौरान थे, लेकिन कुवैती डिफेंस ने इन्हें दुश्मन समझकर मिसाइल दाग दी. तीनों पायलट्स की मौत हो गई. F-15 अमेरिका का पुराना लेकिन शक्तिशाली लड़ाकू विमान है, जो एयर-टू-एयर मिसाइलों और बमों से लैस होता है.
  • 1 KC-135 Stratotanker: यह एयर रिफ्यूलिंग टैंकर इराक के ऊपर रिफ्यूलिंग मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें सवार 6 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई. यह विमान F-15, F-35 जैसे जेट्स को लंबे मिशन के लिए ईंधन भरता है, इसलिए इसका नुकसान बहुत बड़ा है.
  • F-35 फाइटर जेट क्षतिग्रस्त: ईरान के IRGC ने दावा किया है कि उन्होंने एक F-35 को भी मार गिराया.

करीब 4000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 16 विमानों के नुकसान से अमेरिका को लगभग 500 मिलियन डॉलर (करीब 4000 करोड़ रुपये) का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ है. ड्रोन तो जल्दी रिप्लेस हो सकते हैं, लेकिन F-15, KC-135 और पायलट्स की ट्रेनिंग में सालों लगते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर जंग लंबी चली तो अमेरिका को और ज्यादा विमान, सैनिक और संसाधन गंवाने पड़ सकते हैं. ट्रंप ने जंग को ‘क्विक विन’ बताया था, लेकिन अब रिपब्लिकन पार्टी के अंदर भी प्लानिंग पर सवाल उठ रहे हैं. क्या ट्रंप अब और आक्रामक हमले करेंगे या बातचीत की राह अपनाएंगे? ईरान भी जवाबी कार्रवाई जारी रख सकता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola