---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЦреЗрд▓ angle-right

T20 World Cup 2024: 14 рд╕рд╛рд▓ рдкрд╣рд▓реЗ рд░реЛрд╣рд┐рдд рд╢рд░реНрдорд╛ рдХреЛ рд╡реЗрд╕реНрдЯрдЗрдВрдбреАрдЬ рдореЗрдВ рд╣реА рдорд┐рд▓рд╛ рдерд╛ рдЬрдЦреНрдо, рдЗрд╕ рдмрд╛рд░ рдирд╣реАрдВ рджреЛрд╣рд░рд╛рдирд╛ рдЪрд╛рд╣реЗрдВрдЧреЗ рд╡реЛ рдкреБрд░рд╛рдиреА рдЧрд▓рддреА

T20 World Cup 2024: рдЯреА20 рд╡рд░реНрд▓реНрдб рдХрдк рдЯреАрдо рдЗрдВрдбрд┐рдпрд╛ рдиреЗ рд╕реБрдкрд░ 8 рдореЗрдВ рдЬрдЧрд╣ рдмрдирд╛ рд▓реА рд╣реИред рд╕реБрдкрд░ 8 рдореЗрдВ рднрд╛рд░рдд рдХрд╛ рдкрд╣рд▓рд╛ рдореБрдХрд╛рдмрд▓рд╛ рдЕрдлрдЧрд╛рдирд┐рд╕реНрддрд╛рди рд╕реЗ рд╣реЛрдирд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान, आयरलैंड और USA के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि कनाडा के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था। सुपर 8 में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से होना है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर बाकि के दो मैच कागजों पर टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा आसान लग रहे हैं।

ये मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया को 2007 के वर्ल्ड कप के पहले दौरे से ही बाहर होना पड़ा था। जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2010 में भी टीम इंडिया को यहां गहरे जख्म ​मिले थे। ऐसे में टीम इंडिया इस बार अपनी पुरानी गलतियों को नहीं दोहराना चाहेगी।

---विज्ञापन---

सुपर 8 में टीम इंडिया को करना पड़ा था हार का सामना

2010 का टी 20 वर्ल्ड कप भी वेस्टइंडीज में हुआ था। इस वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने सारे मुकाबले जीते थे। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने साउ​थ अफ्रीका और अफगानिस्तान को हराया था। सुपर 8 में टीम इंडिया का सामना पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

---विज्ञापन---

अगले मैच में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी निराशा ही हाथ लगी थी। लगातार दो मैच में हार के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी। टीम इंडिया का आखिरी मैच में सामना श्रीलंका से हुआ था। इस मैच में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

रोहित शर्मा भी थे इस टीम का हिस्सा

---विज्ञापन---

2010 में टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे। इस दौरान टीम का हिस्सा रोहित शर्मा थे। उनका खुद भी तब कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में वह पिछली बार की गलती को दोहराना नहीं चाहेंगे। रोहित शर्मा खुद भी 2010 की कड़वी यादों को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेंगे।

 

---विज्ञापन---

जानें कब खेले जाएंगे भारत के सुपर 8 के मुकाबले

---विज्ञापन---

टी 20 वर्ल्ड कप में कुल 12 मैच जाएंगे। ये मुकाबले वेस्टइंडीज के एंटीगुआ, बारबाडोस, सेंट लूसिया और सेंट विंसेंट में होंगे। भारत का पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस होगा। इसके बाद भारत का अगला मैच 22 जून को बांग्लादेश के खिलाफ एंटीगुआ में होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को सेंट लूसिया में होगा।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 की 8 टीमें पक्की, 12 टीमें बाहर; 4-4 टीमों के बने 2 ग्रुप

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- क्या BCCI ने मान ली गंभीर की 5 शर्तें? अब टीम से इन 4 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता

First published on: Jun 17, 2024 05:43 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola