हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'नेतन्याहू अगर जिंदा हैं तो पीछा करेंगे और मार गिराएंगे', PMO के बयान पर IRGC की धमकी

ईरान-इजराइल जंग के बीच सोशल मीडिया पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों पर जैसे ही इजरायल के PMO ने खंडन किया तो ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने नेतन्याहू को ‘बच्चों का हत्यारा’ करार देते हुए पीछा कर मारने की धमकी दी.

विज्ञापन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू।

ईरान और इजराइल के बीच जंग के बीच सोशल मीडिया पर चल रहीं बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों पर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बड़ा बयान देकर आग में घी डालने का काम किया है. रविवार को जारी बयान में IRGC ने कहा, “अगर अपराधी प्रधानमंत्री अभी भी जिंदा है तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करेंगे और उसे मार गिराएंगे. उन्होंने नेतन्याहू को ‘बच्चों का हत्यारा’ करार किया. IRGC के मुताबिक, यह अनिश्चितता कि नेतन्याहू मारे गए या परिवार के साथ भाग गए, इजराइली समाज में गहरी बेचैनी पैदा कर रही है.

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ईरानी हमलों में नेतन्याहू मारे गए, जबकि कुछ का कहना है कि वे कई दिनों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए और न ही किसी महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक में शामिल हुए.

AI वीडियो विवाद ने बढ़ाई अफवाहें

शुक्रवार को नेतन्याहू ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में कुछ यूजर्स ने दावा किया कि नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिख रही हैं, जिसे वे ‘क्लासिक AI फिंगर ग्लिच’ बता रहे हैं. वीडियो के 0:35 सेकंड पर जब वे हाथ ऊपर उठाते हैं, तो छोटी उंगली के पास अतिरिक्त मांस का टुकड़ा नजर आता है, जिसे कई लोगों ने छठी उंगली मान लिया. इससे अफवाह फैली कि यह वीडियो AI-जनरेटेड है और असली नेतन्याहू अब जीवित नहीं हैं.

विज्ञापन

नेतन्याहू जिंदा और पूरी तरह सुरक्षित

इन सभी दावों पर नेतन्याहू के ऑफिस ने स्पष्ट जवाब दिया है. अनादोलू एजेंसी के एक संवाददाता ने पीएम ऑफिस से पूछा कि सोशल मीडिया पर मौत की अफवाहों पर क्या बयान है? जवाब में ऑफिस ने कहा, “ये फेक न्यूज़ हैं, प्रधानमंत्री बिल्कुल ठीक हैं.” विश्वसनीय स्रोतों और फैक्ट-चेकर्स ने भी पुष्टि की है कि मौत की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं. छह उंगलियों वाला विवाद कैमरे के एंगल और ऑप्टिकल इल्यूजन के कारण हुआ, न कि AI ग्लिच का.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola