रणजी ट्रॉफी 2026-27 में लगा विदेशी तड़का, दो मुकाबलों में अंपायरिंग करेंगे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर

Australian Umpire in Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 को लेकर BCCI ने खास कदम उठाया है. ऑस्ट्रेलिया के अंपायर बेन ट्रेलॉअर रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग करेंगे. अभी वह एक मैच में अंपायरिंग कर रहे हैं, वहीं मुंबई के एक मुकाबले में भी वह मैदान पर होंगे.

ben treloar

ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलॉअर रणजी ट्रॉफी में नजर आ रहे हैं (Image: Cricket Australia)

Australian Umpire in Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 को खास बनाने के लिए BCCI ने बड़ा कदम उठाया है. हाल ही में भारत के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है और अब इसमें विदेशी अंपायर भी नजर आएंगे. दरअसल, BCCI ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर अंपायर एक्सचेंज प्रोग्राम में बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत एक भारतीय अंपायर ऑस्ट्रेलिया जाकर कुछ मैचों में अंपायरिंग करेगा. बदले में रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर नजर आ रहा है. दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया के बेन ट्रेलॉअर अंपायरिंग करेंगे.

विज्ञापन

BCCI ने उठाया बड़ा कदम

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और BCCI के बीच अंपायर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत खास डील हुई है. रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलॉअर भारत आकर रणजी ट्रॉफी के दो मैचों में अंपायरिंग करेंगे. बदले में भारत के पराशर जोशी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और वहां दो शेफील्ड शील्ड मैचों में अंपायरिंग करेंगे. इसके अलावा वे वनडे कप के एक मुकाबले में भी अंपायर होंगे. इस प्रोग्राम के चलते दोनों देशों के अंपायरों को अलग-अलग अनुभव मिलेंगे और वे अपनी स्किल्स में सुधार कर पाएंगे.

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के किन मैचों में अंपायरिंग करेंगे बेन ट्रेलॉअर?

रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया के बेन ट्रेलॉअर दिल्ली और गुजरात के बीच 18 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले मैच में अंपायरिंग कर रहे हैं. अभी वह पालम B ग्राउंड पर अंपायरिंग कर रहे हैं. उनके साथ पैनल में विनोद सेशन मौजूद हैं, वहीं अर्जन कृपाल सिंह मैच रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं. इसके बाद वह 26 से 29 अक्टूबर के बीच मुंबई और हरियाणा के बीच खेले जाने वाले ग्रुप स्टेज के मैच में अंपायरिंग करेंगे.

विज्ञापन

कौन हैं बेन ट्रेलॉअर?

बेन ट्रेलॉअर के पास अंपायरिंग का काफी अच्छा अनुभव है. वह 30 फर्स्ट क्लास मैच, 20 लिस्ट A मैच और 29 बिग बैश लीग के मैचों में बतौर अंपायर नजर आ चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अंपायरिंग की है. वे 2 वुमेंस वनडे और 4 वुमेंस T20I मुकाबलों में नतीजे सुना चुके हैं. बता दें कि ट्रेलॉअर क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के अंपायर एजुकेशन ऑफिसर भी हैं. बेन वहां नई पीढ़ी के अंपायर्स को ट्रेनिंग देते हैं और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करते हैं. अंपायरिंग की ट्रेनिंग में अपने योगदान के लिए उन्हें न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट अंपायर्स और स्कोरर्स एसोसिएशन की ओर से अब तक 4 बार जॉर्ज बोरविक मेमोरियल अवॉर्ड मिल चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ