WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने स्पीयर से दुश्मनों को किया ढेर, मेन इवेंट में 8 रेसलर्स ने मचाई तबाही
इस हफ्ते WWE Raw के शो का सफल समापन हो गया है. कंपनी ने स्टोरीलाइन्स को शानदार अंदाज में इस बार आगे बढ़ाया. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब मनोरंजन किया. रोमन रेंस ने इस बार खूब बवाल मचाया. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या हुआ.

WWE Raw: WWE ने Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की शानदार बुकिंग की थी. शो में बड़े मुकाबले हुए. सबसे बड़ी बात है कि शुरुआत से अंत तक रोमन रेंस बन रहे. सैमी ज़ेन के साथ उनका आमना-सामना हुआ. मेन इवेंट में भी उन्होंने बवाल मचाया. इसके अलावा अन्य टॉप रेसलर्स ने भी अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. वुमेंस डिवीजन की कहानियों को भी आगे बढ़ाया गया. ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिला. 946 ग्रुप की इस बार हालत खराब हो गई है. आइए आपको बताते हैं कि Raw के एपिसोड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.
सैमी ज़ेन का सैगमेंट
2 / 8सैमी ज़ेन ने शुरुआत में एंट्री की. उन्होंने अपनी तारीफ की. तुरंत ही रोमन रेंस भी वहां आ गए. रेंस ने कहा कि सैमी को बतौर चैंपियन देखकर उन्हें अच्छा लग रहा है. सैमी ने रेंस को गले लगाया. धीरे-धीरे बातें आगे बढ़ीं. रेंस ने सैमी की बेइज्जती करना शुरू किया. सैमी ने भी उनका जवाब दिया. सैमी ने क्राउन ज्वैल में होने वाले मैच को लेकर बात की. रेंस ने कहा कि क्या पता क्राउन ज्वैल तक सैमी चैंपियन ही ना रहें. ये बात सुनकर सैमी को गुस्सा आ गया. रेंस वहां से चले गए. पेंटा ने एंट्री की. पेंटा ने दोनों चैंपियंस को अपना ब्रीफकेस दिखाया. (Photo: WWE.com)
पेंटा का मैच
3 / 8पेंटा का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर के साथ हुआ. इस मैच में दोनों रेसलर्स ने ताबड़तोड़ एक्शन दिखाया. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. मुकाबले में ऑस्टिन थ्योरी और मैक्सिकन डुप्री ने भी दखलअंदाजी की. इसका फायदा ब्रेकर को नहीं मिला. एवंस वहां पर आए. उन्होंने थ्योरी पर हमला किया. उन्होंने ब्रीफकेस से ब्रेकर पर भी अटैक कर दिया. इसके बाद पेंटा ने ब्रेकर को मैक्सिकन डिस्ट्रायर मूव देकर पिन किया और जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
टैग टीम मैच
4 / 8चेल्सी ग्रीन और इयो स्काई का मुकाबल रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज के साथ हुआ. इस टैग टीम मैच में भी खूब मजा आया. ग्रीन और स्काई की केमिस्ट्री जबरदस्त रही. परेज और राकेल ने भी अच्छे मूव्स लगाए. इस मैच में लिव मॉर्गन ने भी दखलअंदाजी की. हालांकि इसका कोई फायदा नहीं मिला. अंत में स्कोई ने बड़ी चालाकी से राकेल को रोलअप के जरिए हराकर बड़ी जीत प्राप्त की. (Photo: WWE.com)
जेडी मैकडॉना का मैच
5 / 8शो में जेडी मैकडॉना का मुकाबला जो हेंड्री के साथ हुआ. इस मैच में दोनों ने बढ़िया एक्शन दिखाया. मैच में उम्मीद के मुताबिक डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दखलअंदाजी की. इसका कई बार हेंड्री को फायदा भी मिला. मैकडॉना ने भी जीत के लिए अपना पूरी जोर लगाया. अंत में मैकडॉना ने हेंड्री के ऊपर शानदार जीत अर्जित. जीत के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए. (Photo: WWE.com)
लायरा वैल्किरिया का मैच
6 / 8शो में लोला वाइस का मुकाबला लायरा वैल्किरिया के खिलाफ हुआ. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. वाइस का दबदबा देखने को मिला. लायरा ने वापसी की लेकिन बेली ने उनका काम बिगाड़ दिया. इसका फायदा वाइस ने उठाया और मैच अपने नाम कर लिया. मैच के बाद बेली और वैल्किरिया के बीच ब्रॉल हुआ. बेली ने कहा लायरा को नो DQ मैच के लिए चुनौती पेश की. अब अगले हफ्ते दोनों के बीच मैच होगा. (Photo: WWE.com)
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
7 / 8चैड गेबल ने ड्रेगन ली और रे मिस्टीरियो के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. ये शो का सबसे बेस्ट मैच रहा. तीनों ने अपने एक्शन से खूब दिल जीता. फैंस ने भी इन सभी को चीयर किया. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं लगा. कई बार लगा कि मिस्टीरियो और ली में से कोई जीत जाएगा. अंत में बड़ी मुश्किल से गेबल ने मिस्टीरियो को रोलअप के जरिए हराकर टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद अचानक ईथन पेज और बिग कैस ने आकर सभी के ऊपर हमला किया. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट
8 / 8मेन इवेंट में द उसोज़ ने कदम रखा. उसोज़ ने रॉयस कीज और उनके ग्रुप को बुलाया. कीज ने अपनी टीम के साथ एंट्री की. कीज अनाउंस टेबल पर खड़े थे. वहां पर सोलो सिकोआ ने आकर उनके ऊपर हमला किया. इसके बाद तगड़ा ब्रॉस शुरू हुआ. कीज और उनके साथियों का दबदबा देखने को मिला. रोमन रेंस ने एंट्री की. उन्होंने अपने भाइयों को बचाया. रेंस ने सुपरमैन पंच और स्पीयर से दुश्मनों को धराशाई किया. (Photo: WWE.com)