Lint Remover: ऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ

ऊनी कपड़ों को अगर ध्यान से न रखा जाए तो उसमें से रोएं निकल आते हैं. हालांकि, रोएं निकलने के बाद स्वेटर दिखने में अच्छा नहीं लगता. अगर आपके फेवरेट स्वेटर पर भी रोएं लग गए हैं तो इस लेख में गए टिप्स फॉलो करें. 

How to remove lint from woolen sweater 

आप कुछ ट्रिक्स की मदद से आप ऊनी कपड़ों को साफ-सुथरा रख सकते हैं. Image Credit- AI

Winter Hacks: सर्दियों में ऊनी स्वेटर पहनना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बार-बार पहनने और धोने से इन कपड़ों पर छोटे-छोटे रोएं निकलने लगते हैं. इससे नए स्वेटर भी पुराने और बेकार दिखने लगते हैं. अगर आपके पसंदीदा स्वेटर पर भी रोएं निकल आए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ ट्रिक्स की मदद से आप ऊनी कपड़ों को साफ-सुथरा रख सकते हैं. बता दें इन टिप्स से कपड़ों का लुक दोबार पहले जैसा बनाया जा सकता है. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप स्वेटर से रोएं हटाने के लिए क्या कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

लिंट रिमूवर का करें इस्तेमाल

ऊनी स्वेटर से रोएं हटाने के लिए लिंट हटाने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे कपड़ों पर जमा छोटे-छोटे रोएं और रेशे आसानी से हट सकते हैं. इसका इस्तेमाल करते वक्त स्वेटर को जगह पर फैलाएं और लिंट रिमूवर को हल्के हाथों से चलाएं. इससे कपड़ा साफ नजर आने लगेगा. मशीन का इस्तेमाल करते समय उसके निर्देश जरूर पढ़ें और पहले स्वेटर के किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट करें. 

कपड़ों वाले लिंट रोलर की लें मदद

अगर स्वेटर पर छोटे-छोटे रोएं और धूल चिपक गई है तो लिंट रोलर काम आ सकता है. इसके चिपचिपे हिस्से पर कपड़ों के रोएं और धूल आसानी से चिपक जाते हैं. इसके लिए स्वेटर को समतल जगह पर रखें और रोलर को धीरे-धीरे कपड़े पर घुमाएं. इससे कपड़े पर चिपके ढीले रेशे हटाने में मदद मिलती है. 

विज्ञापन

चाकू आएगा काम 

आप चाकू की मदद से भी स्वेटर से रोएं साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको कपड़ा सीधा रखना होगा. उसके बाद चाकू को धार वाली जगह से सीधा चलाना होगा. इससे स्वेटर से सारी गंदगी हटने लगेगी. आप चाकू का इस्तेमाल हल्के हाथ से कर सकते हैं. 

फैब्रिक शेवर का करें इस्तेमाल

स्वेटर पर छोटे-छोटे रोएं इकट्ठा होकर गांठ जैसी शक्ल ले लेते हैं, जिन्हें पिलिंग कहा जाता है. इन्हें हटाने के लिए फैब्रिक शेवर का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह एक तरह का इलेक्ट्रिक डिवाइस है, जो कपड़े पर बने छोटे रेशों को काटकर हटा देता है. 

विज्ञापन

कपड़ों के लिए बने ब्रश का इस्तेमाल करें

अगर आपके स्वेटर पर हल्के रोएं या धूल जमा हो गई है तो कपड़ों के लिए बने सॉफ्ट ब्रश की मदद ले सकती हैं. इसके लिए स्वेटर को समतल जगह पर फैलाएं और हल्के हाथों से ब्रश करें. इससे ढीले रेशों और धूल को हटाने में मदद मिल सकती है. 

स्वेटर को सही तरीके से धोएं और सुखाएं

कई बार गलत तरीके से धोने और सुखाने की वजह से भी स्वेटर पर रोएं निकलने लगते हैं. ऐसे में ऊनी कपड़ों को धोते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. 

विज्ञापन
  • स्वेटर के लेबल पर दिए गए धुलाई के नियम को जरूर पढ़ें. 
  • मशीन में धोते वक्त वूल या डेलिकेट वॉश मोड का इस्तेमाल करें. 
  • स्वेटर को दूसरे खुरदरे कपड़ों और जिप वाले कपड़ों के साथ धोने से बचें. 
  • स्वेटर को जोर से रगड़ने या मरोड़ने से बचें, क्योंकि इससे स्वेटर का कपड़ा खराब हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इस्तेमाल करने से पहले रजाई की कैसे करें सफाई, ताकि बदबू हो जाए दूर?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ