Pickle Recipe: मूली का अचार बनाने के आसान टिप्स, जानिए रेसिपी और स्टोर करने का सही तरीका

Pickle Recipe: सर्दियां शुरू होते ही मूली का अचार बनना शुरू हो जाता है. अगर आप भी मूली का अचार बना रहे हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.

how to make mooli ka achar radish pickle at home

मूली का अचार सरसों के तेल और मसालों की मदद से तैयार किया जा सकता है. Image Credit- Magnific

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • मूली का अचार बनाने के लिए 500 ग्राम मूली, 1 कप सरसों का तेल और मसाले जैसे राई, सौंफ, अजवाइन, मेथी दाना, हल्दी, लाल मिर्च और नमक की जरूरत होती है.
  • अचार बनाने से पहले मूली को धोकर, छीलकर छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और नमी हटाने के लिए सुखाया जाता है, क्योंकि नमी से अचार जल्दी खराब हो सकता है.
  • सौंफ, अजवाइन और मेथी दाने को हल्का भूनकर दरदरा पीसा जाता है, फिर इसमें राई, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाया जाता है और आखिर में इसे गर्म सरसों के तेल और मूली के साथ मिलाया जाता है.

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में फ्रेश और कुरकुरी मूली आसानी से मिलने लगती है. मूली के पराठे, सलाद और सब्जी के अलावा इसका चटपटा अचार भी खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है. अगर आप भी इस सर्दी घर पर कुछ स्वादिष्ट और मसालेदार बनाना चाहते हैं तो मूली का अचार एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे सरसों के तेल और मसालों की मदद से तैयार किया जा सकता है. हालांकि, अचार का स्वाद अच्छा बनाए रखने के लिए इसे बनाने और स्टोर करने के सही तरीके का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आपको इसकी सही रेसिपी नहीं मालूम तो आइए इस लेख में जानते हैं मूली का अचार बनाने की आसान रेसिपी क्या है और लंबे वक्त तक इसे कैसे स्टोर करके रखा जा सकता है.

विज्ञापन

मीठी मूली का इस्तेमाल करें

मूली खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसका स्वाद मीठा और सख्त हो, क्योंकि मुलायम मूली का न सिर्फ स्वाद बेकार होता है बल्कि अचार भी ठीक से नहीं बन पाता. इसलिए मूली तोड़कर चेक करें कि यह आसानी से टूट रही है या नहीं.

विज्ञापन

ठंडे पानी से मूली करें साफ  

मूली को ठंडे पानी से धोएं और छिलके उतारें. छिलके उतारने के बाद दोबारा मूली को धोकर कपड़े से साफ कर लें. सूती कपड़े का इस्तेमाल करें और सूखने के लिए रख दें. इसके बाद, मूली को अचार के लिए काटें और इस्तेमाल करने से पहले चख जरूर लें.

उबालकर करें मूली का इस्तेमाल 

मूली उबालकर इस्तेमाल करने से अचार का स्वाद अच्छा हो सकता है और जल्दी भी बन सकता है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप मूली को पहले थोड़ा उबाल लें और फिर इस्तेमाल करें. इसके लिए आपको मूली के पीस काटने के बाद एक पतीली में डालना है और पानी डालकर उबालना है.

विज्ञापन

अचार में खट्टापन लाने के लिए क्या करें? 

इसके लिए आप राई का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे पीसकर अचार में डालना होगा. 

मूली का अचार बनाने के लिए क्या चाहिए? 

सामग्री 

  • फ्रेश मूली- 500 ग्राम 
  • सरसों का तेल- 1 कप 
  • राई या दरदरी पिसी सरसों- 2 चम्मच
  • सौंफ- 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
  • मेथी दाना- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्म
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 

विधि 

  • सबसे पहले सख्त मूली चुनें और मूली को पानी से अच्छी तरह धो लें और उसका छिलका उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अचार स्वादिष्ट बनाने के लिए मूली पर मौजूद नमी सूखने के लिए छोड़ दें. 
  • कटी हुई मूली को साफ कपड़े पर फैलाकर अच्छी तरह सुखाएं. जरूरत हो तो इसे थोड़ी देर पंखे के नीचे भी रख सकते हैं. मूली में ज्यादा नमी रहने से अचार जल्दी खराब हो सकता है. 
  • अब एक पैन में सौंफ, अजवाइन और मेथी दाने को धीमी आंच पर हल्का भून लें. मसालों से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. ठंडा होने पर इन्हें हल्का दरदरा पीस लें और इसके बाद राई, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. 
  • एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें और फिर तैयार मसालों को तेल में मिला दें. तेल को मूली के साथ मिलाने से पहले यह कोशिश करें कि वह बहुत गर्म न हो. 
  • अब सूखी मूली को एक साफ और सूखे बर्तन में डालें. इसमें मसालों वाला तेल और नींबू का रस या सिरका मिलाएं. सभी चीजों को साफ चम्मच से अच्छी तरह चलाएं, ताकि मसाले मूली के हर टुकड़े पर लग जाएं.
  • तैयार अचार को साफ, पूरी तरह सूखे कांच के जार में भरें. अचार को धूप में रखें, क्योंकि कुछ समय रखने पर मसाले मूली में अच्छी तरह समा जाते हैं और उसका स्वाद बेहतर हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरा रहेगा साफ और ग्लोइंग, सुबह से रात तक बस फॉलो करें ये आसान Skin Care Routine

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ