हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kishanganj Election Result 2025: कांग्रेस का किला नहीं भेद पाईं BJP की स्वीटी सिंह, किशनगंज सीट से INC के मोहम्मद कमरुल होदा जीते

Kishanganj Election Result 2025: बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट पर के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर कांग्रेस ने तीसरी बार जीत दर्ज की है. INC के मोहम्मद कमरुल होदा का मुकाबला बीजेपी की स्वीटी सिंह से था.

विज्ञापन
Kishanganj Election Result 2025

Live Updates

15:29 (IST) 14 Nov 2025

Kishanganj Election Result 2025 LIVE: किशनगंज विधानसभा सीट से 24058 वोटों से आगे मोहम्मद कमरुल होदा

किशनगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद कमरुल होदा आगे चल रहे हैं. वह 24058 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. भाजपा की स्वीटी सिंह पीछे चल रही हैं.

13:00 (IST) 14 Nov 2025

Kishanganj Election Result 2025 LIVE: किशनगंज सीट से बीजेपी की स्वीटी सिंह पीछे

बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने मोहम्मद कमरुल होदा आगे हो गए हैं. शुरुआती रुझानों में भाजपा की स्वीटी सिंह ने बढ़त बनाई थी.

10:30 (IST) 14 Nov 2025

Kishanganj Election Result 2025 LIVE: किशनगंज सीट से BJP की स्वीटी सिंह ने बनाई बढ़त

बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने मोहम्मद कमरुल होदा और भाजपा की स्वीटी सिंह चुनावी मैदान में थे. ऐसे में अब शुरुआती रुझान आने लगे हैं और इस सीट पर BJP की स्वीटी सिंह ने बढ़त बनाई है.

09:03 (IST) 14 Nov 2025

Kishanganj Election Result 2025 LIVE: किशनगंज विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

2020 के विधानसभा चुनाव में किशनगंज सीट पर INC के कैंडिडेट इजहारुल हुसैन ने 60599 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी. उन्होंने BJP प्रत्याशी स्वीटी सिंह को हराया था, जिनके हिस्से 59378 वोट आए थे.

09:02 (IST) 14 Nov 2025

Kishanganj Election Result 2025 LIVE: किशनगंज सीट पर INC के मोहम्मद कमरुल होदा और BJP की स्वीटी सिंह के बीच टक्कर

बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट पर आज यह तय हो जाएगा कि कौन इस सीट पर विधायक बनेगा. आज बिहार चुनाव के नतीजों का दिन है. मतगणना शुरू हो गई है. इस सीट पर कांग्रेस ने मोहम्मद कमरुल होदा और भाजपा की स्वीटी सिंह चुनावी मैदान में थे. ऐसे में आज इस सीट की किस्मत का भी फैसला हो जाएगा

Kishanganj Election Result 2025: बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट पर नतीजे आ चुके हैं. 14 नवंबर का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक रहा. राज्य की 243 सीटों पर फैसला आ चुका है और राज्य में एनडीए को चौथी बार जीत मिली है. ऐसे में अब किशनगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद कमरुल होदा जीत दर्ज कर चुके हैं. उनका मुकाबला BJP की स्वीटी सिंह से था. इनके बीच 12794 वोटों का अंतर रहा.

आपको बता दें कि कांग्रेस के मोहम्मद कमरुल होदा को 89669 वोट तो बीजेपी की स्वीटी सिंह को 76875 वोट मिले. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में किशनगंज सीट पर INC के कैंडिडेट इजहारुल हुसैन ने 60599 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. उन्होंने BJP प्रत्याशी स्वीटी सिंह को हराया था, जिनके हिस्से 59378 वोट आए थे.

प्रत्याशीपार्टीवोट
मोहम्मद कमरुल होदाकांग्रेस89669 वोट
स्वीटी सिंहबीजेपी76875 वोट

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

विज्ञापन

2025 में कौन-कौन था प्रत्याशी?

किशनगंज सीट पर इस बार कांग्रेस ने मोहम्मद कमरुल होदा को टिकट दिया है. होदा 2019 में हुए उपचुनाव में यहां से एआईएमआईएम के टिकट पर जीते दर्ज कर चुके हैं. वहीं, भाजपा के टिकट पर स्वीटी सिंह ने एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाई थी. वहीं, एआईएमआईएम के टिकट पर शम्स आगाज चुनावी मैदान में थे.

यहां पढ़ें: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates

विज्ञापन

कब कौन जीता?

1952 के चुनाव में कांग्रेस के कमलेश्वरी प्रसाद यादव को जीत मिली. 1957 में कांग्रेस के अब्दुल हयात को जीत मिली. 1962 में स्वतंत्र पार्टी के मोहम्मद हुसैन आजाद जीत गए. 1967 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की एलएल कपूर को जीत मिली. 1969, 1972, 1977 में लगातार कांग्रेस के रफीक आलम ने जीत दर्ज की. 1980 में जनता पार्टी के मो. मुश्ताक को जीत मिली. 1985 में लोकदल के मो. मुश्ताक को जीत मिली. 1990 में मोहम्मद मुश्ताक ने जीत की हैट्रिक लगाई. मुश्ताक इस बार जनता दल के टिकट पर जीते. 1995 में कांग्रेस के रफीक आलम ने किशनगंज सीट से चौथी बार जीत दर्ज की. 2000 में राजद के तस्लीमुद्दीन को जीत मिली. 2005 में राजद के अख्तरुल ईमान को जीत मिली. 2010, 2015 में कांग्रेस के मोहम्मद जावेद यहां से जीते. 2019 के उपचुनाव में एआईएमआईएम के कमरुल होदा जीते. 2020 में कांग्रेस के इजहारुल हुसैन यहां से जीते.

किशनगंज विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने वोट मिले
INCइजहारुल हुसैन61,078
BJPस्वीटी सिंह59,697
AIMIMकमरुल होदा41,904

किशनगंज विधानसभा सीट से 2015 के चुनावी आंकड़े

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने वोट मिले
डॉ. मोहम्मद जावेदINC66,522
स्वीटी सिंहBJP57,913
तसीरुद्दीनAIMIM16,440

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

 

 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola