---विज्ञापन---

देश angle-right

Kal Ka Mausam: अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी आंधी-तूफान की चेतावनी; जानें कैसा रहेगा मौसम

देश में जहां एक तरफ ठंड खत्म होने की कगार पर है तो वहीं, दूसरी ओर उत्तर भारत में बारिश दस्तक दे रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे बाद 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और एक बार फिर से मौसम करवट लेगा. आइए जानते हैं कि कल के दिन यानी कि 15 फरवरी को देश के विभिन्न राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

---विज्ञापन---

Kal Ka Mausam 15 February: देश में जहां एक तरफ ठंड खत्म होने की कगार पर है तो वहीं, दूसरी ओर उत्तर भारत में बारिश दस्तक दे रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे बाद 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और एक बार फिर से मौसम करवट लेगा. आइए जानते हैं कि कल के दिन यानी कि 15 फरवरी को देश के विभिन्न राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले सप्ताह में बारिश होने के आसार नहीं है. दिन में धूप खिली रहेगी. तापमान में बढ़ोतरी होगी. हालांकि सुबह और शाम के समय थोड़ी ठंड का एहसास होगा. इसके अलावा दिल्ली के एक्यूआई में कमी देखने को मिल सकती है जो कि प्रदूषण के लिहाज से राहत की खबर है.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तर प्रदेश में आने वाले सप्ताह में मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, सहारनपुर, अलीगढ़, कासगंज, इटावा, हाथरस, ओरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिले में बारिश होने की संभावना है. जिसके कारण ठंड बढ़ सकती है. लखनऊ में 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?

बिहार में अलगे 3 दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि पटना के आस-पास के जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, बिहार के कुछ जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. जिनमें सिवान, भोजपुर, सारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, गया, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं. पटना में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में भी अलगे 48 घंटे बाद बारिश दस्तक दे सकती है. कांगड़ा, मंडी, शिमला, चंबा, सोलन और हमीरपुर में बारिश होने के आसार हैं. बारिश होने के कारण इन जिलों में ठंड फिर से बढ़ सकती है. मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तराखंड में आने वाले सप्ताह में बारिश हो सकती है. जिसमें बागेश्वर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और टिहरी शामिल है. बारिश के कारण यहां का तापमान कम हो सकता है. वहीं, कल देहरादून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में भी 18 और 19 फरवरी को बारिश की संभावना है. जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें जबलपुर, कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना और सीधी शामिल हैं. इस बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ सकती है. वहीं, भोपाल में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD ने राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश की चेतावनी जारी की है. 17 और 18 फरवरी को जयपुर, बाड़मेर, अजमेर, भरतपुर, चुरू, दौसा, बीकानेर, जोधपुर और झुंझुनू में बारिश हो सकती है. वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

---विज्ञापन---

उत्तर भारत के 29 जिलों में छाएगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, ठंड तो लगभग चली गई है लेकिन हल्के से मध्यम कोहरा अभी भी लोगों को परेशान कर सकता है. यूपी के मथुरा, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर और झांसी में कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है.

इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, अलवर, हिसार, करनाल, झज्जर, रोहतक और जिंद में भी सुबह के समय दृश्यता कम रहेगी. पंजाब की बात करें तो यहां अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, जालंधर और मोहाली में भी कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगा.

---विज्ञापन---

11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, देश के 11 राज्यों में बारिश हो सकती है. आईएमडी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 फरवरी और 17 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

First published on: Feb 14, 2026 07:23 PM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क क‍िया जा सकता है.

Read More

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क क‍िया जा सकता है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola