NEET री-टेस्ट से पहले NTA पूरे देश में करेगी मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था की होगी फाइनल जांच

21 जून को होने वाली NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) 20 जून को देशभर में मॉक ड्रिल करेगी. इसका मकसद परीक्षा केंद्रों की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अलग-अलग एजेंसियों के बीच कॉर्डिनेशन की जांच करना है.

NEET Re-exam

Credit: AI

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को देश भर में एक मॉक ड्रिल आयोजित करेगी. ये NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा को सुचारू और सुरक्षित रूप से आयोजित करने की तैयारियों का हिस्सा है. ये मॉक ड्रिल सुबह 9 बजे शुरू होगी और देर शाम तक चलेगी. उम्मीद है कि इस अभ्यास में देश भर से 2.5 लाख से ज़्यादा सुरक्षाकर्मी हिस्सा लेंगे. सभी परीक्षा केंद्र पहले ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को सौंप दिए गए हैं. परीक्षा के दिन, किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए केंद्र तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत काम करेंगे.

ये भी पढ़ें: NEET री-एग्जाम के लिए ड्रेस कोड लागू, NTA ने कई चीजों पर लगाया बैन, पढ़ें 10 नियम और जानें किस-किस पर लगी रोक?

विज्ञापन

क्या है NTA की तैयारी?

अधिकारियों के मुताबिक, प्रश्न-पत्रों और उत्तर-पुस्तिकाओं की सुरक्षा और देखरेख की ज़िम्मेदारी अर्धसैनिक बलों की होगी. देश भर में 5,000 से ज़्यादा परीक्षा केंद्रों पर CCTV से निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. इस देशव्यापी मॉक ड्रिल का मकसद परीक्षा से पहले तैयारियों, एजेंसियों के बीच तालमेल और सुरक्षा उपायों के असर का आकलन करना है. NTA ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, जिसमें NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है, वो फ़ेक है. सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में, NTA ने PIB के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए साफ़ किया है कि वीडियो में दिखाए गए पैकेट में वो ज़रूरी OMR आंसर शीट नहीं है, जो आधिकारिक NEET (UG) परीक्षा बुकलेट के साथ दी जाती है। एजेंसी ने वीडियो में कई कमियां भी बताई हैं, जिससे इसकी असलियत पर शक पैदा होता है.

NMC ने NEET परीक्षा के लिए इंतज़ाम कड़े किए

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देशभर के सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को हाई अलर्ट पर रहने और खास मामलों को छोड़कर, 20 और 21 जून को छात्रों को छुट्टी ना देने का निर्देश दिया है. ये ऑर्डर ऐसे समय में आया है जब अधिकारी 21 जून, 2026 को होने वाली NEET UG री-टेस्ट को निष्पक्ष, पारदर्शी और गड़बड़ी-मुक्त तरीके से आयोजित करने की कोशिश में जुटे हैं. वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर कुछ समय के लिए रोक लगाने के केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया. कोर्ट ने कहा कि सरकार के उठाए गए कदम परीक्षा में गड़बड़ी की चिंताओं को दूर करने के लिए सही और खास तौर पर इसी मकसद से तय किए गए थे.मजस्टिस तेजस करिया ने ये फैसला सुनाया और टेलीग्राम की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 की धारा 69A के तहत जारी ब्लॉकिंग ऑर्डर को चुनौती दी गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ