Kolkata Airport Clash: अभिषेक बनर्जी के आने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर भिड़े टीएमसी-बीजेपी कार्यकर्ता, जमकर हुआ हंगामा

कोलकाता एयरपोर्ट पर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई. आरोप है कि कुछ बीजेपी कार्यकर्ता अभिषेक बनर्जी के विरोध की तैयारी कर रहे थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एयरपोर्ट परिसर में हंगामा मच गया.

Abhishek Banerjee

Credit: Social Media

विज्ञापन

कोलकाता में शुक्रवार को उस समय माहौल गरमा गया जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ता नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भिड़ गए. ये घटना टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले हुई. मिली जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे. इसी दौरान कुछ बीजेपी कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे. आरोप है कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे. टीएमसी नेताओं का दावा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंकने की योजना बनाई गई थी.

ये भी पढ़ें: क्या है नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी? जिसमें शामिल हो गए TMC के 20 बागी सांसद

विज्ञापन

पुलिस ने संभाला मोर्चा

जैसे ही ये सूचना टीएमसी कार्यकर्ताओं तक पहुंची, माहौल तनावपूर्ण हो गया. दोनों दलों के समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. एयरपोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति को बिगड़ता देख एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया. सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को अलग किया और हालात को कंट्रोल करने की कोशिश की. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया ताकि किसी तरह की अनहोनी को रोका जा सके. घटना के बाद टीएमसी नेताओं ने बीजेपी पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि विपक्षी दल जानबूझकर राजनीतिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहा था. वहीं बीजेपी की ओर से आरोपों को खारिज करते हुए कहा गया कि उनके कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे और टीएमसी समर्थकों ने पहले आक्रामक रवैया अपनाया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों दलों के समर्थक नारेबाजी और बहस करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया और एयरपोर्ट के कामकाज पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा. पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच राजनीतिक टकराव कोई नई बात नहीं है. पिछले कुछ वर्षों में दोनों दलों के बीच कई बार तनाव और झड़प की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ