भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी धरती पर कई बड़ी जीतें हासिल की हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जिसे फैंस शायद भूलना चाहेंगे। यह रिकॉर्ड भारत में एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने का है। भारत की मजबूत टीम को अपने ही घर में विदेशी टीमों ने कड़ी टक्कर दी और जीत दर्ज की। आज हम उन टीमों का जिक्र करेंगे जिन्होंने भारत को मात देकर यह रिकॉर्ड बनाया। आइए जानते हैं कि भारतीय टीम एक साल में सबसे ज्यादा बार टेस्ट हार भारत की धरती पर किस साल में और किन टीमों के खिलाफ हारी।
1969 में 4 हार
1969 में भारत ने अपने घर पर चार टेस्ट मैचों में हार का सामना किया। इनमें से 3 हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुईं और 1 हार न्यूजीलैंड के खिलाफ। यह साल भारत के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, क्योंकि घर पर इतनी हार से टीम की मजबूती पर सवाल उठने लगे थे।
1983 में 3 हार
1983 में भारत ने अपने घर पर 3 टेस्ट मैचों में हार का सामना किया। ये सभी हार वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुईं। उस समय वेस्ट इंडीज की टीम बहुत मजबूत थी और भारत को उनके खिलाफ काफी मुशकिलों का सामना करना पड़ा था।
2024 में 3 हार
2024 में भारत ने अपने घर पर 3 टेस्ट मैचों में हार का सामना किया। इनमें से 2 हार न्यूजीलैंड के खिलाफ और एक हार इंग्लैंड के खिलाफ हुई। ये हार भारत के लिए एक बुरी खबर हैं, क्योंकि टीम अपने घर पर ही बेहद खराब प्रदर्शन कर रही हैं।
रोहित शर्मा की कप्तानी में हार
रोहित शर्मा ने अपने कप्तानी में 15 घरेलू टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से उन्होंने 4 में हार का सामना किया है। यह आंकड़ा कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन के समान है, जिन्होंने अपनी कप्तानी में 20 टेस्ट में से 4 में हार का सामना किया था। रोहित की कप्तानी में ये हार भारतीय क्रिकेट के लिए चिंताजनक हैं।
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
14 mins ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
20 mins agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
1 hr agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
16 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
17 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
18 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
19 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
19 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
20 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines